Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी का अपहरण, रिहाई से पहले की शर्मनाक ‘हरकत

0 569

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पाकिस्तान

PAK में अफगानी राजदूत की बेटी का किडनैप, घंटों तक दी यातनाएं, फिर किया रिहा

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्ला अलीखिल की बेटी को अगवा करने के बाद रिहा कर दिया गया. अफगान सरकार ने इस बात की पुष्टी की है. पाकिस्तान मीडिया ने भी इस बात की जानकारी दी कि अगवा करने के बाद राजदूत की बेटी को रिहा कर दिया गया.

- Advertisement -

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि 16 जुलाई 2021 को इस्लामाबाद में अफगान राजदूत की बेटी को कई घंटों तक अगवा कर लिया गया और घर के रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया. अपहरणकर्ताओं की कैद से रिहा होने के बाद वह अस्पताल में मेडिकल केयर में हैं.

पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी अगवा:बीते दिन कुछ अनजान लोगों ने किया  किडनैप, कई घंटो तक टॉर्चर करने के बाद छोड़ा; विदेश मंत्रालय में ...अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, नजीबुल्ला अलीखिल की बेटी का अपहरण कर लिया गया और रिहा करने से पहले टॉर्चर किया गया. अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की और पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजनयिकों की सुरक्षा की बात की. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही पाकिस्तानी सरकार से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने की अपील की.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल जारी है। अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर हिंसा फैलाने के साथ-साथ कई तरह के आरोप लगाए गए थे। इन सबके बीच खबर आ रही है कि पाक में अफगान राजदूत नजीबुल्लाह अलीखील की बेटी को अगवा कर लिया है। कहा जा रहा है आरोपियों ने बच्ची को अगवा करके उसे टॉर्चर भी किया है। बताया गया है लड़की इस्लामाबाद से लौट रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं सवाल यह भी खड़ा होता है क्या अफगान सरकार पर दबाव बनाने के लिए पाकिस्तान ने इस तरह की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है?

अफगान विदेश मंत्रालय का बयान

बता दें कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि ‘पाकिस्तान में अफगान राजदूत नजीबुल्लाह अलीखील की बेटी सिलसिला अलीखील का 17 जुलाई को इस्लामाबाद स्थित उनके घर लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया। अगवा करने के बाद उसे कई घंटों तक बुरी तरह से टॉर्चर किया गया, हालांकि अपहरणकर्ताओं ने बाद में उसे जाने दिया। फिलहाल लड़की को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।’

Report By :- SHAZIA ADIB, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पाकिस्तान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309