Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डोरंडा में दो अपराधियों के बीच गोलाबारी, 10 साल के बच्चे को लगी गोली

0 377

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची के डोरंडा इलाके में दो अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में एक दस साल का बच्चा घायल हो गया है। गोलीबारी की यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में हुई है,घायल बच्चे का इलाज रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

इस सम्बंध में डोरंडा थाना प्रभारी आंनद किशोर ने बताया की पुरानी अदावत में कुछ आपराधिक तत्वों के बीच आपस मे झड़प हुई, इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई, जिसमे पास में ही खेल रहे एक दस साल के बच्चे के पैर में गोली लग गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे के पैर से गोली निकाल दी है। उसके बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।घायल बच्चे की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर है। डोरंडा पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले अपराधियो की पहचान कर ली गई है। फायरिंग करने वालो में सैफ, शाकिब और संजर का नाम आ रहा।तीनों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

तीन हथियार से फायरिंग की सूचना

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि तीनों अपराधियों के हाथ में हथियार था और तीनों ने एक-एक फायरिंग की थी।इसी फायरिंग में पास में ही खेल रहे 10 वर्षीय अक़दस मिर्जा को गोली लग गई। फिलहाल बच्चे का रिम्स में इलाज चल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है।एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वहीं हटिया डीएसपी ने बताया की दो अपराधी गुट इरफान उर्फ  पप्पू और अली गुट में विवाद हुआ था।उसके बाद इरफान के बेटे ने गोलीबारी की है।

Report By :- SHIVANI JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309