Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एकतरफा प्यार का खौफनाक इंतकाम: दोस्ती से इनकार पर युवती की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, डालीं अश्लील तस्वीरें

0 454

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

दिल्ली के द्वारका इलाके में दोस्ती से इनकार करने पर पड़ोस में रहने वाली युवती का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो और संदेश डालकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जांच के बाद दिव्यांग युवक को गिरफ्तार किया है।

fake girl profiles crime case in facebook | सुंदर लड़कियों के अश्लील फोटो  बनाकर फेसबुक पर डाले | Patrika News

- Advertisement -

आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है।

कंपनी के ही कर्मचारी ने अश्लील फोटो बनाकर युवती को करने लगा ब्लैकमेल...पसंद  नहीं की तो रची साज़िश

द्वारका इलाके में रहने वाली एक युवती ने साइबर सेल थाने में फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर परेशान करने की शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महावीर सिंह दिव्यांग है और अविवाहित है। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने युवती के फेसबुक प्रोफाइल को खोजने के बाद उसे दोस्ती के लिए संदेश भेजा। कोई जवाब नहीं आने पर उसने युवती को परेशान करने की योजना बनाई।
Report By :- MADHURI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309