Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पिता बना हैवान : दोस्त से करवाया अपनी ही बेटी का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ, दोनों गिरफ्तार

0 632

CRIME DESK, NATION EXPRESS,  सहारनपुर

सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने दोस्त से अपनी ही बेटी का बलात्कर करवा दिया और इस घिनौने काम में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। जिसके बाद साहस जुटा कर किसी तरह युवती ने पुलिस को शिकायत की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी मां की तलाश में जुटी हुई है।

सहारनपुर में पिता ने दोस्त से करवाया बेटी का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ, दोनों गिरफ्तार - Royal Bulletinदऱअसस मामले कोतवाली देहात क्षेत्र का है। आरोपों के अनुसार पिता ने दोस्त से अपनी ही बेटी का रेप कराया। दोस्त को बेटी पसंद आ गई तो दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इस तरह आरोपी ने रातभर अपने ही दोस्त की बेटी के साथ रेप किया। इतना ही नहीं इस घटना में युवती की सौतेली मां भी शामिल रही। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हे जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस मामले की तीसरी आरोपी यीनी युवती की सौतेली मां की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

पीड़िता ने कोतवाली देहात थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि पिता का दोस्त लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। अब युवती की शादी हो गई है। शादी के बाद भी पिता ने अपने दोस्त को घर बुलाया और जबरन उसके साथ कमरे में बंद कर दिया। युवती ने बताया कि अब तक वह साहस नहीं कर पाई थी लेकिन अब उससे यह सब सहा नहीं गया। इसलिए वह पुलिस थाने पहुंची है। यह भी बताया कि उसे तीनों ने मिलकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

father friend rapes daughter in haryana zind | पिता के दोस्त की घिनौनी करतूत, बेटी को बनाया हवस का शिकार | Hari Bhoomi

18 मई को दोहराई गई घटना

पीड़ित युवती के मुताबिक 18 मईको पिता ने अपने दोस्त राशिद को एक बार फिर से घर पर बुलाया। इसके बाद मां और पिता दोनों ने मिलकर उसे राशिद के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस तरह राशिद ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार आरोपी पिता और उसके दोस्त राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी घटना में शामिल रही युवती की सौतेली मां को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309