Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

छिनतई का शहर बना रांची : दो बाइक सवार चेन स्नैचर्स ने रांची के 10 थानों की पुलिस के नाक में दम कर रखा है

0 391

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची शहर इन दिनों छिनतई का शहर बन गया है। ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन शहर के किसी ना किसी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना ना हो। शहर में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों ने रांची के 10 थानों की पुलिस के नाक में दम कर रखा है। रांची पुलिस के पास सिर्फ इन चेन स्नैचरों का सीसीटीवी फुटेज है। जिसके आधार पर इनकी तलाश तो की जा रही है, लेकिन ये पकड़ में नहीं आ रहे है। रांची पुलिस के लिए भी दोनों चुनौती बन गए हैं। इन दोनों ने 25 से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को हाल में अंजाम दिया है। एक चेन औसत 20 ग्राम का भी अगर माना जाए तो इन चेन स्नैचरों ने हाल में 400 ग्राम से अधिक का सोना लूट लिया है। इसकी अगर बाजार दर से कीमत लगाई जाए तो इन लोगों ने 24 लाख रुपए की चेन स्नैचिंग की है।

lucknow me chain snatching: लखनऊ में चेन स्नेचिंग

- Advertisement -

1- 15 मई को डोरंडा के गौरी शंकर नगर में महिला से सोने की चेन की छिनतई

15 मई को डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में रहने वाले प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता से दो बाइक सवार अपराधियों ने गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। इस संबंध में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसके अनुसार, ज्योति गुप्ता अपने घर से बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सुबह 6 बजे अपने घर से वह मात्र 75 मीटर आगे बढ़ी थीं कि पीछे से आकर दो अपराधियों ने उनके गले से मंगल सूत्र झपट लिया और भाग निकले।

2- 13 मई को ऑक्सीजन पार्क के पास होटल व्यवसायी के बेटे से लूट

मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास अपराधियों ने पंजाब स्वीट्स हाउस के संचालक के पुत्र मनीष भाटिया के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने 2.25 लाख रुपए मूल्य की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना 13 मई की रात 8 बजे की है, जब वे मोरहाबादी एरिया में इवनिंग वॉक कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए। इस संबंध में मनीष भाटिया ने लालपुर थाने में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची में फिर सक्रिय हुआ झपटमार गिरोह बैंक ऑफ बड़ौदा की असिस्टेंट मैनेजर से  झपटा पर्स सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस - Jharkhand Crime News: Snatching  Gang ...

3-  पटेल पार्क के पास महिला से सोने की चेन छीनी

अरगोड़ा के पटेल पार्क के पास 15 मई की सुबह 5.30 बजे 61 वर्षीय महिला चंचला सरकार मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे करीब 75 हजार रुपए मूल्य की 15 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

Report By :- SHILPI TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309