रायडीह (गुमला) NATION EXPRESS
रायडीह थाना क्षेत्र के खुरसुता गांव में रविवार की देर रात दो युवकों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने इनका शव सोमवार की सुबह सड़क पर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार, दोनों ही युवक दोस्त थे और रविवार की सुबह हॉकी खेलने कनचोड़ा गांव गए हुए थे। शाम में अपने गांव वापस आने के दौरान इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
- Advertisement -
युवकों की पहचान चैनपुर प्रखंड के नातापोला गांव निवासी विनोद एक्का (24) और चैनपुर प्रखंड के ही बेंदोरा गांव के रहने वाले राहुल तिर्की (25) के रूप में की गई। विनोद हॉकी का अच्छा खिलाड़ी था और गोवा में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से वो अपने गांव वापस आया और यही पर परिजनों के साथ रह रहा था।
- दोनों युवक दोस्त थे अपने गांव से दूसरे गांव हॉकी मैच खेलने गए थे
- रविवार की देर शाम बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी
परिजनों के अनुसार, इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दोनों ही हॉकी मैच खेलने के नाम पर कनचोड़ा गांव गए थे और सोमवार की सुबह इनकी हत्या होने की सूचना मिली।
Report By:- VISHAL SINHA, रायडीह (गुमला) NATION EXPRESS