Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखण्ड कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली दरबार में गहमगमी तेज़ : कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय को बनाया जा सकता केंद्रीय महासचिव

0 422

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखण्ड कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से दिल्ली दरबार में गहमगमी तेज़ हो गई है। सूत्रकारों के मुताबित बताया गया कि सेंट्रल कॉंग्रेस कमिटी द्वारा झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों के संगठन में फेरबदल किया जा सकता है। इस संबंध मे केंद्रीय नेतृत्व तैयारी कर रहा है,जिसके तहत फिलहाल नौ राज्यों में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल सकता है। यह बदलाव अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है।

तीन मंत्रियों पर लटक रही है तलवार, नये चेहरों को मिल सकता है मौका, महिला विधायकों की चर्चा तेज | The sword is hanging on three ministers, new faces may get a

- Advertisement -

इधर प्रदेश के  कॉंग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी इस संबंध मे  फीडबैक लिये जा रहे हैं, वहीं प्रदेश के बड़े नेता भी दिल्ली में अपना-अपना खूंटा मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस संबंध मे खबर आ रही है कि झारखंड कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। इससे पहले इस दौड़ में पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सबसे आगे थीं, लेकिन आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक परिस्थिति क्या होगी इसको लेकर असमंजस कि स्थिति बनी हुई है।

If Sonia Gandhi refuses, Rahul should be made party president: Maharashtra PCC

इस संबंध मे झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा है कि उनकी नजदीकी भाजपा से बढ़ सकती है। ऐसे में कांग्रेस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु और डॉ अजय कुमार भी दिल्ली में अपने पक्ष में हवा बनाने में जुटे हैं। इस संबंध मे प्रदेश के कई नेता इनके समर्थन में लगे हुए हैं। इस संबंध मे प्रदेश के मंत्रियों का एक गुट भी प्रयासरत है। प्रदीप बलमुचु के पक्ष में सांसद धीरज साहू केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं मनाने के लिए ताकत लगाये हैं. डॉ अजय कुमार केंद्र के नेताओं के साथ अपने बेहतर संबंध को भुनाकर एक बार फिर झारखंड की राजनीति में पैठ बनाना चाहते हैं।

BJP government is selling public hard earned money says former Union minister Subodh Kant Sahay - जनता की गाढ़ी कमाई को बेच रही है भाजपा सरकार : सुबोधकांत सहाय

सुबोधकांत सहाय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी:

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उछाला जा रहा है. वह गैर आदिवासी चेहरा में सबसे कद्दावर नाम हैं, हालांकि सूचना है कि श्री सहाय को पार्टी केंद्रीय टीम में शामिल कर किसी राज्य का प्रभारी बना सकती है। श्री सहाय को पार्टी महासचिव बनाने की तैयारी है. पिछले दिनों श्री सहाय को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। आला नेताओं से इनकी लंबी चर्चा हुई थी। कांग्रेस के गलियारे में चर्चा है कि श्री सहाय को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी है।

इधर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की लगातार दिल्ली में कॉंग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं।इस संबंध मे बंधु तिर्की जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कराने का आलाकमान को एहसास करा रहे हैं। इधर एक खेमा पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत के लिए भी एकगुटता का प्रयास कर रहे हैं।

Report By :- SHIVANI PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309