Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट : 10 अगस्त तक कई इलाकों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

0 284

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के कई इलाकों में धान की खेती के लिए यह बारिश काफी मददगार साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह मौसम बना रहेगा।नौ अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।

Rain In Patna: Latest News, Videos and Photos of Rain In Patna | Times of  India

- Advertisement -

कई हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से ( गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में भारी बारिश हो सकती है। नौ और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
Maharashtra Rains Highlights: All schools and colleges in Palghar district  to be closed on July 28 in view of the heavy rain alert
गढ़वा में सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि यह विक्षोभ का असर है। पलामू प्रमंडल के जिलों में इसका असर दिख रहा है। सोमवार से इसका असर कम होने की उम्मीद है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में भी बारिश है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के भवनाथपुर में हुई है।

बारिश हुई लेकिन अब भी किसानों को नहीं मिल है बड़ी राहत
अच्छी बारिश के कारण किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन अब भी राज्य में हालात बहुत अच्छे नहीं है। 13 जून तक राज्य में महज 1.47 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगी थी, जो 26 जुलाई तक 2.36 लाख हेक्टेयर तक पहुंच पाई थी। चार जून तक 4.76 हेक्टेयर में धान की फसल लग चुकी है।
Exclusive | Monsoon Likely to Shift North, Says IMD Chief on 'Rain-Deficit'  UP, Bihar; Shares Roadmap for Future - News18
जून-जुलाई में जहां 2.36 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई। पिछले एक सप्ताह में 2.40 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। अभी मौसम को देखते हुए इस आंकडे में बढ़त आ सकती है। अच्छी बारिश के बावजूद भी अभी आंकड़े कम है, राज्य में 18 लाख हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य है। आंकड़े के अनुसार लगभग तीन चौथाई यानी 73.54 प्रतिशत खेतों में धान की रोपनी अबतक नहीं हो सकी है।

Report By :- SONAM YADAV, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309