NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA
बिहार में ये 4 IPS और 10 डीएसपी का तबादला कर दिया गया. इसको लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी. जिन IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें 1998 बैच के अमित लोढ़ा, 2004 बैच के विनय कुमार, 2009 बैच के श्रीमती हरप्रीत कौर और 2011 बैच के आदित्य कुमार का नाम शामिल है.

- Advertisement -
मगध क्षेत्र के आईजी IPS अमित लोढ़ा को पुलिस मुख्यालय पटना में पदस्थापना कर दिया गया. वहीं मुख्यालय आईजी विनय कुमार को अमित लोढ़ा की जगह मगध क्षेत्र का आईजी बनाया गया है. जबकि बीएमपी-5, 10 की कमांडेंट श्रीमती हरप्रीत कौर को एसएसपी गया बनाया गया है, वहीं एसएसपी गया आदित्य कुमार को पदस्थापना की प्रतिक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में बुला लिया गया है.

वहीं 10 डीएसपी का भी ट्रांसफर किया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. डीएसपी मद्य निषेध सुशील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है. विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा नालंदा,डीएसपी कुमार ऋषि राज एसडीपीओ दाउदनगर, विनोद कुमार पुपरी के एसडीपीओ बनाए गए हैं.

वहीं विप्लव कुमार को जय नगर का एसडीपीओ,विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरवल, ज्योति कुमारी को डीएसपी मुख्यालय गोपालगंज, रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 भागलपुर, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक लखीसराय मुख्यालय और संदीप गोल्डी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है
Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA