Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चेतावनी : जहां मिलेंगे बाबू- शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” Valentine’s Day के दिन शिवसेना ने लाठी-डंडों को पिलाया तेल

0 600

NEWS DESK,  NATION EXPRESS, RANCHI

Valentine’s Day Shiv Sena Sarning: 14 फरवरी के दिन (मंगलवार) को प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं. पार्क, रेस्टोरेंट या अपनी पसंदीदा जगहों पर एक साथ समय बिताने की सोच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में शिवसेना ने इसका विरोध करने की तैयारी कर ली है. यहां तक कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी लाठियों को तेल पिलाना शुरू कर दिया है.

शिवसेना की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि “जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना”. प्रदेश में शिवसेनिकों ने लट्ठ पूजन करते हुए लाठी को तेल पिलाया. इस दौरान भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहें. उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पर यदि प्रेमी जोड़े कहीं भी अश्लीलता करते पकड़े गए तो उन पर लट्ठ बजेगा.

- Advertisement -

‘लाठी-डंडों को सरसों का तेल पिलाकर की तैयारी’

Valentine Day: वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी, घर पर ही रहें बाबू  सोना, वरना तोड़ देंगे कोना-कोना, देखें Video – Mradubhashi – MP News, MP  News in Hindi, Top News,

वैलेंटाइन्स डे के दिन प्रेम-प्रेमिकाओं को शिवसेना की तरफ से सख्त संदेश दिया गया है कि जहां अश्लीलता पकड़े गए वहां उनकी कुटाई की जाएगी. शिवसेना की तरफ से इसका विरोध करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार के दिन शिवसैनिकों ने सिध्द पहलवान बब्बा मंदिर पर वैदिक मंत्र उच्चारण विधि से पुजारी संघ अध्यक्ष से डंडों का पूजन करवाया गया. इसके साथ ही लाठी-डंडों को सरसों का तेल पिलाकर वैलेंटाइन डे का विरोध करने की तैयारी की है. शिवसेना की तरफ से नारे भी लगाए गए कि “जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना”.

‘वैलेंटाइन डे विदेशी पर्व है’

 

पार्क, रेस्टोरेंट जैसी कई जगहों पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. हर जगह नजर रखी जा रही है जहां प्रेमी-प्रेमिका मिले वहां उन्हें दंडित किया जाएगा. शिवसेना उप राज्य प्रमुख ने कहा कि “वैलेंटाइन डे को विकृत मानसिकता का प्रतीक बताते हुये कहा कि वैलेंटाइन डे विदेशी पर्व है. जिसकी हमारे देश में कोई आवश्यकता नहीं है. इस दिन जहां भी अश्लीलता फैलाते हुए कोई पाया जाएगा तो वे डंडे से दंडित किया जाएगा”.

‘सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस’

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे, ये है कहानी - Education  AajTak

दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे को लेकर पुलिस ने भी तैयारी कर ली है. एडिशन एसपी व्रिकम सिंह कुशवाहा (Vikram Singh kushwah) ने बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर कई हिंदू संगठनों ने चेतावनी जारी की है. जहां वेलेंटाइन डे के नाम पर उपद्रव या अश्लीलता की स्थिति बन सकती है. वहां पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी.

Report By :- ANJALI TRIPATHI, NEWS DESK,  NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309