Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नई गाइडलाइन : कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद

0 1,028

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मध्यप्रदेश

भोपाल में 24 छात्र संक्रमित; सिंधिया स्कूल के 10 से ज्यादा कर्मी पॉजिटिव; शिक्षा केंद्र के लोकेश जांगिड़ भी संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कई पाबंदियां लगाई गई हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी। हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50% ही उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किए जाते हैं तो अधिकतम संख्या ढाई सौ रहेगी। बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे। सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के की जा सकेंगी। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था उन परीक्षाओं को टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए। स्कूलों में इस तरह की व्यवस्था बना ली जाए। हमारी कोशिश आर्थिक गतिविधियां बंद ना हो। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

CM ने ये फैसले किए

  • खेल गतिविधियां 50% कैपेसिटी से जारी रहेंगी।
  • 20 जनवरी से प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होगा।
  • जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
  • 50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।
  • सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
  • राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।

इन पर रोक नहीं

  • धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।
  • मकर संक्रांति पर स्नान पर रोक नहीं।

Report By :- SHIVANI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मध्यप्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309