कैराली स्कूल में घटी घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल प्रबंधन ने घायल छात्र को नहीं पहुंचाया हॉस्पिटल : पिता ने खून से लथपथ अपने बच्चे का पारस हॉस्पिटल में करवाया इलाज
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
– कैराली स्कूल में हुई घटना के बाद झारखंड अभिभावक संघ ने DC से की जांच की मांग
– थाने में नहीं की गई शिकायत : घटना को छिपाने और दबाने का भरपूर प्रयास– जांच में सही पाए जाने पर साक्ष्य छिपाने और अपराध को दबाने को लेकर प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधनके विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग
कैराली स्कूल में घटी घटना के संबंध में झारखण्ड अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल छात्र के अभिभावक से मिलकर घटित घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय एवं झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव श्री मनोज मिश्रा कैराली स्कूल में पिछले शुक्रवार 5 अप्रैल को घटी घटना में घायल 6 वी कक्षा के छात्र के परिजनों से मिलकर पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
- Advertisement -

छात्र के अभिभावक ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चो के समक्ष यह घटना घटी है जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे के ऊपर पीछे से कैंची से हमला कर पहले सर में मारा इसी क्रम में अपने को बचाने में छात्र के हाथों में भी गंभीर जख्म हुआ है। घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया, अंतत: मजबूर होकर मैं खुद से बाइक पर बैठाकर खून से लथपथ अपने बच्चे को पारस हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया।
झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को लेकर ईमेल के माध्यम से रांची के उपयुक्त व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड, रांची को पत्र लिखा है और उनसे इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कर स्कूल प्रबंधन के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज कराने की मांग की है। झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा है कि स्कूल के दबाव व नकरात्मक रवैया के कारण अभिभावक हताश और निराशा है। परंतु अभिभावक संघ इस पूरे घटना को लेकर तब तक चुपचाप नहीं बैठने वाली जब तक पीड़ित छात्र को न्याय मिल नहीं मिल जाता।
घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से पीड़ित छात्र को नहीं ले जाया गया हॉस्पिटल

छात्र के अभिभावक ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चो के समक्ष यह घटना घटी है जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे के ऊपर पीछे से कैंची से हमला कर पहले सर में मारा इसी क्रम में अपने को बचाने में छात्र के हाथों में भी गंभीर जख्म हुआ है। घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया, अंतत: मजबूर होकर मैं खुद से बाइक पर बैठाकर खून से लथपथ अपने बच्चे को Ranchi के पारस हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया।
झारखंड अभिभावक संघ Ranchi के अध्यक्ष ने लिखा उपयुक्त व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र
झारखंड अभिभावक संघ Ranchi के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को लेकर ईमेल के माध्यम से रांची के उपयुक्त व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड, रांची को पत्र लिखा है और उनसे इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कर स्कूल प्रबंधन के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज कराने की मांग की है।

स्कूल के दबाव व नकरात्मक रवैया के कारण अभिभावक हताश और निराश – झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा
झारखंड अभिभावक महासंघ Ranchi के महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा है कि स्कूल के दबाव व नकरात्मक रवैया के कारण अभिभावक हताश और निराशा है। परंतु अभिभावक संघ इस पूरे घटना को लेकर तब तक चुपचाप नहीं बैठने वाली जब तक पीड़ित छात्र को न्याय मिल नहीं मिल जाता।
पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षक को ठहराया जिम्मेवार
जब पीड़ित छात्र के पिता से बात कि तो उन्होंने बताया कि उनका पुत्र डरा और सहमा है। स्कूल में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए स्कूल प्रबंधन और कक्षा के शिक्षक को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि घटना के कई मिनट बाद तक स्कूल द्वारा कुछ नहीं किया गया जबकि वे ख़ुद अपने पुत्र को लेकर इलाज के लिए निकल पड़े। फिलहाल पीड़ित छात्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है कुछ दिनों के बाद ही वह स्कूल फिर से ज्वाइन करेगा।
Report By :- SHEETAL PANDEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI