Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जन्मदिन पर ‘मौत का तोहफा’ : प्रेमिका के साथ काटा केक फिर दर्दनाक मौत देकर सूटकेस में भरी लाश

0 490

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रुड़की/पिरान कलियर

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेदर्दी से कत्ल कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से परिजनों के साथ ही इलाके के लोगों भी दहशत है। जन्मदिन पर बेटी के कत्ल से परिवार सदमे में है।

रुड़की में एक प्रेमी ने प्रेमिका को जन्मदिन के बहाने कलियर के गेस्ट हाउस में बुलाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बना ली थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया था, वही उसका आखिरी दिन होगा।

- Advertisement -

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुलजेब निवासी मोहल्ला मैदानियान, ज्वालापुर ने बृहस्पतिवार शाम कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। वह अपने साथ सूटकेस भी लेकर आया था। पढ़ें सनसनीखेज वारदात का कैसे हुआ खुलासा…

Boyfriend Killed Girlfriend On Her Birthday In Roorkee - 'मौत का तोहफा':  प्रेमिका के साथ काटा केक फिर दर्दनाक मौत देकर सूटकेस में ऐसे भरी लाश,  पढ़ें- खौफनाक वारदात का ...
स्कूटी से लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा
इसके बाद वह मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी रमसा अंसारी को स्कूटी से लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा था। कुछ घंटे बाद वह सूटकेस लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था। तभी गेस्ट हाउस मालकिन ने शक होने पर मैनेजर को सूटकेस की तलाशी लेने की बात कही थी।
आठ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
लोगों ने युवक को पकड़कर सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें रमसा का शव था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया था कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था लेकिन रमसा के परिवार वालों ने इनकार कर दिया था। रमसा ने भी परिजनों के मर्जी के खिलाफ शादी करने से इनकार कर दिया था।

Boyfriend Killed Girlfriend On Her Birthday In Roorkee - 'मौत का तोहफा':  प्रेमिका के साथ काटा केक फिर दर्दनाक मौत देकर सूटकेस में ऐसे भरी लाश,  पढ़ें- खौफनाक वारदात का ...तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी

इसके नाराज होकर रमसा के जन्मदिन के दिन ही हत्या करने की योजना बनाई थी। बृहस्पतिवार को उसने प्रेमिका के पास कॉल कर जन्मदिन मनाने के लिए कलियर बुलाया और केक काटा था। इसके बाद उसने तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी थी। शव सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया था।

आरोपी की स्कूटी से एक चाकू बरामद

एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की स्कूटी से एक चाकू और अन्य सामान भी मिला है। रमसा (22) भगवानपुर के एक कॉलेज से बीकॉम कर रही थी। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Report By :- ZAINAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रुड़की/पिरान कलियर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309