Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में खिलेगा ‘कमल’! सोरेन की हो सकती विदाई, NDA को मिलता दिख रहा बहुमत, भाजपा गठबंधन को 42 से 47 सीटें इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें मिलने का अनुमान

0 273

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड एग्जिट पोल सामने आने लगा है, जिसमें एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. वहीं इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग रहा है. हालांकि ये अभी अनुमान हैं, असल नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे. लेकिन पिछले दो बार के एग्जिट पोल की बात करें तो सही होते रहे हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधन के लिए इस बार का एग्जिट पोल चिंताजनक है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान खत्म हो गया है. न्यूज चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. एग्जिट पोल्स के अनुसार झारखंड में सोरेन सरकार की विदाई होती दिख रही है और राज्य की सत्ता पर NDA की वापसी होती दिख रही है. मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और झारखंड़ में इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के साथ बने ‘इंडी’ गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है.

- Advertisement -

Latest and Breaking News on NDTV

एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 25 से 30 सीटें जीतने का दावा किया गया है, जबकि अन्य के खाते में 1 से 4 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, Peoples Pulse ने भी अपने एग्जिट पोल में NDA को 44-53 सीटें दी है तो वहीं इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें दी है.

बता दें कि झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है. 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी. 

वहीं 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो गया। इस चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी भी शामिल हैं। राज्य में सत्ताधारी जेएमएम नीत गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 42-27 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं,  कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाती दिख रही हैं।

CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी+ को 45-50 सीटें, कांग्रेस+ को 35-38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें।

एनडीए गठबंधन में कौन-सी पार्टियां हैं?

भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

आईएनडीआईए में कौन-सी पार्टियां हैं? 

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले

Jharkhand: 'कोरोना महामारी के दौरान दी गई खराब वैक्सीन से अब भी मर रहे  लोग', CM सोरेन का भाजपा पर आरोप

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद है। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Report By :- IRAM FARHEEN / ANJALI TIWARI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309