Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चोरों ने 8 फीट लंबी सुरंग खोदी और फिल्मी अंदाज में स्टेट बैंक से उड़ा ले गए 1 करोड़ का सोना

0 821

CRIME DESK, NATION EXPRESS, KANPUR

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लूट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोरों ने जिले के सचेंदी क्षेत्र में 10 फुट लंबी सुरंग बनाकर बैंक का गोल्ड चेस्ट तोड़ा और कथित तौर पर एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूटकर ले गए। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढल ने बताया कि हालांकि स्ट्रांग रूम में घुसने में सफल रहे चोर कैश चेस्ट नहीं तोड़ सके जिसमें 32 लाख रुपये नकद रखा था। उन्होंने बताया कि यह चेस्ट, गोल्ड चेस्ट के पास ही रखा था।

बैंक के पास प्लॉट में खोदी सुरंग

- Advertisement -

Kanpur Thieves blew gold worth 1 crore from SBI Bank in film style executed the incident by making 8 feet long tunnelपुलिस ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की भानुति शाखा से चोरी हुए सोने का अनुमान देने में बैंक अधिकारियों को घंटों लग गए और उनका दावा है कि चोरी किये गए 1.8 किलोग्राम से अधिक सोने का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है। बैंक लूट की जांच कर रहे पुलिस और फारेंसिक अधिकारियों ने पाया कि चोरों ने बैंक के पास खाली पड़े एक प्लॉट से करीब चार फुट चौड़ी और 10 फुट लंबी एक सुरंग खोदी और इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह बैंक के ही किसी व्यक्ति का काम हो सकता है जिसने इस घटना में पेशेवर अपराधियों की मदद की।

स्ट्रांग रूम से फिंगर प्रिंट समेत मिले कई सुराग
स्ट्रांग रूम काटकर 1.8 किलो सोना ले गए; 25 साल पहले भी हुई थी ऐसी चोरी |  Thieves entered the bank by making a tunnel, broke the door of the gold  chestपुलिस ने बताया कि हमें स्ट्रांग रूम से अंगुलियों के निशान समेत कुछ सुराग मिले हैं जिनसे इस घटना का खुलासा करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चोरों ने इस इलाके की पहले से रेकी जरूर की थी और वे इस बैंक के निर्माण, वास्तुशिल्प आदि से और साथ ही स्ट्रांग रूम और गोल्ड चेस्ट की जगह से परिचित थे। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने कहा कि इस घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस समय चला जब बैंक के अधिकारी वहां पहुंचे और पाया कि गोल्ड चेस्ट और स्ट्रांग रूम का दरवाजा खुला था। बैंक अधिकारियों ने उस सुरंग को भी देखा जहां से चोर स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए थे।

29 लोगों का था 1.8 किलो सोना
जोगदंड ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फारेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस बीच, बैंक के प्रबंधक नीरज राय ने पुलिस को बताया कि 1.8 किलोग्राम से अधिक वजन का सोना 29 लोगों का था जिन्होंने इसे गिरवी रखकर ऋण लिया था।

Report By :- POOJA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, KANPUR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309