Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े जेवर दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट, 20 मिनट तक मचाया तांडव, जाते-जाते की हवा में फायरिंग

0 401

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा

गढ़वा में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में करीब डेढ़ करोड़ के जेवर की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। घटना के बाद आक्रोशित शहर के लोग व दुकानदार सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध किए नारेबाजी।

गढ़वा में ज्वेलरी दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने  दिया वारदात को अंजाम

- Advertisement -

हथियार दिखाकर लूट 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गढ़वा के गढ़ देवी चौक के पास रूप अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान में अपराधी पहले ग्राहक बनकर आए। कुछ देर बाद अपराधियों ने हथियार निकाला पूरे दुकान को ही लूट लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। फरार होने से पहले अपराधियों ने आसपास के दुकानों में भी फायरिंग की। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया गया कि रात करीब साढ़े आठ बजे गढ़ देवी मोड़ चौक स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स में दो मोटरसाइकिल से पहुंचे छह अपराधियों ने घुसकर लगभग 20 मिनट तक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

गढ़वा के ज्वेलरी दुकान में डेढ़ करोड़ की लूट, ग्राहक बन कर दुकान में घुसे अपराधियों  ने दिया घटना को अंजाम - Azad Darpan

पुलिस ने छानबीन शुरू की 
घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और मामले में छानबीन शुरू कर दी। नाराज दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूरे मामले में एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है और छापेमारी शुरू की गई है। पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि घटना को लेकर एसआईटी गठन किया गया है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। गिरोह को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही सारे अपराधी पकड़ लिए जाएंगे। 

Report By :- TANYA MISHRA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309