NEWS DESK, NATION EXPRESS, RAJASTHAN
Rajasthan News: इस आदेश के पीछे पुलिस की यह मंशा और दलील है कि बदमाश अपने आप को डॉन नहीं समझें. पुलिस बदमाश और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए 500 से 100000 और उससे अधिक तक का इनाम भी घोषित करती रही है. लेकिन असल मायने में यह इनाम की राशि कभी भी बदमाशों को पकड़वाने के काम नहीं आती, जबकि बदमाश खुद पर रखे गए इनाम को कई बार देखने में आया कि सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना रुतबा दिखाने का काम करते रहे हैं.
- Advertisement -

एसपी ने ऐलान किया है कि जो भी इस अपराधी को पकड़वाएगा या इसकी सही जानकारी देगा, उसे इनाम के तौर पर पचास पैसे दिए जायेंगे. जी हैं, सही पढ़ा आपने. पचास हजार नहीं बल्कि पचास पैसे का इनाम इस अपराधी के ऊपर रखा गया है. पुलिस अधीक्षक ने इनाम की इस राशि को जारी किया है. इस आदेश की प्रति को 12 फरवरी को एसपी के सिग्नेचर के बाद जारी किया गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आर्म्स एक्ट के अपराधी के लिए पचास पैसे की राशि क्यों?

एसपी ने बताई वजह
अपने इस अजीबोगरीब आदेश के पीछे का कारण खुद एसपी झुंझुनूं ने लोगों को बताई. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए अपना तर्क रखा. उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.8 में प्रदत्त शक्तियों की वजह से ऐसा आदेश जारी किया गया है. आरोपी का नाम योगेश उर्फ़ योगी पर आर्म्स एक्ट के तहत सिंघाना थाने में कई मामले दर्ज है. वो कई दिनों से फरार चल रहा है. एसपी के मुताबिक़, पचास पैसे का इनाम अपराधी को उसकी कीमत बताएगा. उसे समझ आएगा कि समाज में उसकी कितनी कम वैल्यू है. जब अपराधियों के लिए इनामी राशि ज्यादा रखी जाती है तो वो उसकी वैल्यू बढ़ा देता है.
Report By :- VAISHALI CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RAJASTHAN