Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डीएसपी अंकिता के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 5 लाख के नकली नोट से अफीम खरीदने आए तस्कर को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

0 388

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

प्रशिक्षु डीएसपी अंकिता राय के नेतृत्व में बीती रात पुलिस को यह सफलता मिली

नकली नोट से खूंटी से खरीदता था अफीम और बेचता था चतरा में, उसके साथियों की तलाश में पुलिस

नकली करेंसी के जरिये अफीम का धंधा करने वाले गिरोह का खुलासा

- Advertisement -

झारखंड पुलिस को नकली नोट और मादक द्रव्यों की तस्करी का कनेक्शन आपस में जुड़ा होने को लेकर अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 5 लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस को रातू थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस ने 5 लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सारे नोट पांच-पांच सौ रुपये के बंडल में थे और ऐसे कुल 17 बंडल थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शोहराब के रूप में हुई है। वह नकली नोट के माध्यम से खूंटी से आ रहे एक व्यक्ति से अफीम खरीदने वाला था। उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि दस किग्रा अफीम खरीदने के लिए वह चतरा से नकली नोटों का बंडल लेकर पहुंचा था।

Fake Noteग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने इस संबंध में बताया कि रातू थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के निकट प्रशिक्षु डीएसपी अंकिता राय के नेतृत्व में बीती रात पुलिस को यह सफलता मिली। नकली नोट के गिरोह में रांची, खूंटी, चतरा, हजारीबाग समेत अन्य जिलों के अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि रातू थाना की पुलिस फन कैशल पार्क के निकट वाहन जांच के क्रम में जुटी, इसी दौरान एक कार रूकी और कार के रूकने के साथ ही एक आदमी हाथ में काला बैग लेकर उतरा और भागने लगा। लेकिन पुलिस के जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

5 लाख के नकली नोट बरामद, नकली करेंसी के जरिये अफीम का धंधा करने वाले गिरोह का खुलासा

वहीं कार में सवार दूसरा आदमी मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति के पास से पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है। उसने पुलिस को यह बताया कि जाली नोट के एक बड़े कारोबारी ने उसे रुपये रखने को दिया था और इसके माध्यम से वह खूंटी के तस्कर से अफीम एवं अन्य मादक पदार्थां की खरीदारी करने वाला था।

Report By :- SHIVANGI SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309