Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कब्रिस्तान में इनकम टैक्स का छापा : लाशों की ढेर से बरामद हुआ 12 किलो सोना, 626 कैरेट हीरे और 25 करोड़ नकद समेत 433 करोड़ का खजाना

0 1,317

NEWS DESK, NATION EXPRESS, तमिलनाडु

आयकर विभाग को कब्रिस्‍तान से 12.53 किलोग्राम सोना, 626 कैरेट हीरे और 25 करोड़ की नकदी बरामद हुई है.

कब्रिस्‍तान में दफन था करोड़ों रुपए का खजाना, आयकर विभाग ने यूं खोज निकाला 

आयरकर विभाग ने अनोखे छापे में तमिलनाडु के एक कब्रिस्‍तान से 433 करोड़ रुपये का खजाना बरामद किया है. आयकर विभाग ने नौ दिनों तक कब्रिस्‍तान में खुदाई की जिसके बाद उसे वहां से कई किलो सोना, करोड़ों के हीरे और कई करोड़ की नकदी बरामद हुई है. आयकर विभाग की टीम अभी भी जांच कर रही है.

- Advertisement -

आयरकर विभाग को सूचना मिली थी कि तमिलनाडु के मशहूर सरवना स्‍टोर, लोटस ग्रुप और जी स्‍कॉवर ने चेन्‍नई में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्रॉपर्टी की कीमत 180 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे नकद में खरीदा गया है. आयकर विभाग को सूचना मिली कि इस डील में टैक्‍स की चोरी की गई है. खबर की पुख्‍ता जानकारी मिलने के बाद आयरकर विभाग ने इन कंपनियों के चेन्‍नई और कोयंबटूर के 72 ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी की शुरुआत में आयकर विभाग को कुछ भी हाथ नहीं लगा लेकिन एक मुखबीर की सूचना पर उन्‍होंने कब्रिस्‍तान में छापा मारा और वहां से उन्‍हें जो मिला उसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए.

कब्रिस्‍तान में दफन था करोड़ों रुपए का खजाना, आयकर विभाग ने यूं खोज निकाला  | Jansatta

आयकर विभाग को सैकड़ों कब्रों के बीच से 433 करोड़ रुपये का खजाना बरामद हुआ है. बताया जाता है कि ग्रुप के मालिकों को आयकर विभाग के छापे की खबर पहले ही लग गई थी और उन्‍होंने अपना सारा खजाना 28 जनवरी को कब्रिस्‍तान में छुपाकर रख दिया था. आयकर विभाग को कब्रिस्‍तान से 12.53 किलोग्राम सोना, 626 कैरेट हीरे और 25 करोड़ की नकदी बरामद हुई है.

Report By :- KASHIFA KAIYNAAT MANSSORI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, तमिलनाडु

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309