Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नगर निकाय के लिए चुनाव चिन्ह जारी : मोतियों के हार से लेकर लेडीज पर्स दिखाकर वोट मांगेंगे प्रत्याशी  

0 413

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर/अध्यक्ष और वार्ड पार्षद/ सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह जारी कर दिया . दोनों केटेगरी में 50-50 चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए गए हैं. खास बात है कि मेयर और अध्यक्ष पद का चुनाव चिन्ह वार्ड सदस्यों के चुनाव चिन्ह से अलग होगा. मेयर और अध्यक्ष के लिए जारी चुनाव चिन्ह में हीरा से लेकर हरी मिर्च तक का जिक्र है. इसके अलावा चूड़ियां, बिस्किट, लूडो, माचिस की डिब्बी, बांसुरी, डोली, भिंडी, कटहल, आइसक्रीम, अनानास, नेल कटर, चपाती रोलर जैसे कई रोचक चिन्ह हैं.

Thumbnail imageवार्ड पार्षद और सदस्य के लिए मोतियों के हार से लेकर लेडीज पर्स तक आवंटित किए गए हैं. इस कैटेगरी के लिए जारी 50 चुनाव चिन्ह में चारपाई, कप और प्लेट, डंबल्स, हांडी, रेजर, रोड रोलर, चप्पले, जंजीर, आरी, पानी गर्म करने की रॉड और मटर जैसे चुनाव चिन्ह हैं.

- Advertisement -

नगर निगम में पैसे का खेल, बिना रास्‍ता पास हो रहा घरों का नक्‍शा Ranchi News - High court Says Ranchi Municipal Corporation Officer Taking Money for Approving House Mapइसके अलावा आयोग ने प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों कैटेगरी में 50 चुनाव चिन्ह को सुरक्षित सूची में रखा है. रिजर्व कैटेगरी में सेब से लेकर साबुनदानी जैसे चुनाव चिन्ह हैं. इसके अलावा दूरबीन, नूडल्स कटोरा, खाने से भरी थाली, रोबोट, लाइटर, रेत घड़ी, अदरक, अंगूर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और चक्की जैसे चुनाव चिन्ह हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम 44 के तहत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए चुनाव चिन्ह जारी किया है. चुनाव लड़ने वाले हर अभ्यर्थी को एक प्रतीक आवंटित किया जाएगा.

Report By :- SHIVANI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309