WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
होली में राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ है। यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। रांची सहित 10 से अधिक जिलों में हुई बारिश ने मौसम में ठंडापन ला दिया है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। मौसम में ठंडापन आ गया है। बादल गरजने के साथ बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक मौसम में इस तरह का बदलाव अभी 11 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

राजधानी का तापमान सामान्य से अधिक
साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुई बारिश से ठंडापन तो आया है लेकिन राजधानी रांची सहित झारखंड के चार शहरों का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री तक अधिक है। वैसे झारखंड के तमाम हिस्सों में बारिश हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में हुआ है। यहां 1.5 मिमी बारिश हुई है। अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस है। इसी तरह डालटेनगंज का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री तक अधिक है।
- Advertisement -
कोल्हान में गिरा तापमान, रांची में भी होगा बदलाव
जमशेदपुर और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राजधानी रांची में 10 मार्च तक मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र से जारी की गयी सूचना के मुताबिक रांची का तापमान 10 मार्च को 29 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की सूचना के मुताबिक 10 मार्च तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है। 11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

ऐसा रहा है विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान
बोकारो का 32.6 डिग्री
चतरा का 30.3डिग्री
देवघर का 34.1 डिग्री
गढ़वा का 32.6 डिग्री
गिरिडीह का 32.1 डिग्री
गोड्डा का 34.8 डिग्री
गुमला का 32 डिग्री
हजारीबाग का 30.3 डिग्री
खूंटी का 32.6 डिग्री
लातेहार का 31.9 डिग्री
लोहरदगा का 30.4 डिग्री
पाकुड़ का 34.5 डिग्री
पलामू का 34.6 डिग्री
रामगढ़ का 32.5 डिग्री
रांची का 31.2 डिग्री
साहिबगंज का 31.3 डिग्री
सिमडेगा का 33.6 डिग्री
पश्चिमी सिंहभूम का 32.9 डिग्री सेल्सियस
Report By :- SURBHI SINHA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI