Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर सड़क पर घसीटा शव, 9 माह के बेटे को भी मार डाला

0 412

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

राजस्थान के कोटा में निर्ममता और बर्बरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। इस घटना में उसका नौ महीने का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार (2 जून) को इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

एक जून को देर रात हुई घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार (एक जून) रात को रामपुरा इलाके में हुई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी के चरित्र पर था शक ! पति ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट डाला गलामामूली बात पर हुआ था झगड़ा
पुलिस उपाधीक्षक राम कल्याण ने बताया कि किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर भाटपाड़ा इलाके में रहने वाले सुनील वाल्मीकि उर्फ पिंटू (40) नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद सड़क पर घसीटा शव
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सुनील उसके शव को सड़क पर ले गया और उसे करीब 70-80 मीटर तक घसीटा। इससे इलाके में काफी दहशत फैल गई। कुछ देर बाद आरोपी ने शव को सड़क पर ही छोड़ दिया। फिर वह रामपुरा थाने पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर आत्मसमर्पण कर दिया।
9 माह के बच्चे की भी मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में सुनील का 9 महीने का बेटा अविनाश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को चोट कैसे लगी। पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

Report By :- MUSKAN SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309