CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के बहुचर्चित शौर्य हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संजीव कुमार पंडा (27) ने पुलिस को बताया है कि पैसे की लालच में बच्चे का अपहरण किया था. बच्चे द्वारा पहचान लिए जाने बाद डरकर बच्चे की नृशंस हत्या कर दी. आरोपी संजीव पंडा शौर्य के घर पहले किराएदार के तौर पर रहता था. तभी से उसे शौर्य के परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी. आरोपी ने यह भी बताया है कि अपहरण वाले दिन (3 मार्च) को ही उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस को हत्या के चौथे दिन 7 मार्च को शौर्य का शव मिला.

- Advertisement -
पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी संजीव पंडा को जेल भेज दिया है. वह मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमदाग थानाक्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल रांची के जगरनाथपुर थानाक्षेत्र में रहता था.

मालूम हो कि रांची के बरियातू थानाक्षेत्र के एदलहातु से 3 मार्च को 8 वर्षीय बच्चे शौर्य का अपहरण कर लिया गया था. उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उस बच्चे की शव को नगड़ी इलाके से बरामद किया गया था. मृतक बच्चे के शव को अपराधियों ने हत्या कर एक लालगुटवा तालाब में फेंक दिया था. इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शौर्य अपने घर के बाहर स्थित एक दुकान में बिस्किट खरीदने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान उसे अगवा कर लिया था. शौर्य के गायब होने के बाद राँची पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि एक उजले कार में सवार एक युवक ने दुकान से घर लौट रहे शौर्य को अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया. मामला संज्ञान में आने के बाद राँची पुलिस ने कई टीमें राज्य के बाहर छापेमारी कर रही थी.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI