Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

प्रॉपर्टी विवाद में लड़ते-लड़ते नाली में गिरीं करोड़पति देवरानी-जेठानी, जमकर हुई हाथापाई

0 452

NEWS DESK, NATION EXPRESS, अजमेर

राजस्थान के अजमेर में नायरा पेट्रोल पंप पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल हो गईं और वह लड़ते-लड़ते नाले में गिर गईं।

राजस्थान के अजमेर के ब्यावर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। परिवार की चार महिलाएं भी आपस में एक-दूसरे से भिड़ गईं। लड़ते-लड़ते यह यह महिलांए एक नाले में जा गिरीं, लेकिन इनके बीच की मारपीट खत्म नहीं हुई। कीचड़ में भी महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामाला शांत कराया।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर के नायरा पेट्रोल पंप पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल हो गईं। इस दौरान वह मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप सामने से गुजर रहे एक नाले में गिर गईं और वहां भी एक दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं।

Millionaire Devrani Jethani Fell In Drain While Fighting Ajmer Rajasthan -  Rajasthan: प्रॉपर्टी विवाद में लड़ते-लड़ते नाली में गिरीं करोड़पति देवरानी- जेठानी, जमकर हुई हाथापाई ...

इस दौरान एक पक्ष का युवक भी नाले में कूद गया और दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति नाले के किनारे खड़े होकर उस युवक को लातें मारने लगा। काफी देर चले तमाशे के बाद लोगों ने सभी को अलग किया और नाले से महिलाओं को बाहर निकाला। उधर, विवाद की सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। जहां दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नायरा पेट्रोल पंप के मालिक नरेंद्र कुमार आर्य और उनके परिवार की एक विधवा महिला संगीता कुमावत के बीच संपति विवाद चल रहा है। इसे लेकर गुरुवार शाम को परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं।

Report By :- SADAF KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, अजमेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309