BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया तिरंगे का अपमान ! तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज से नाक पोंछते दिखे, कांग्रेस ने की निंदा
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, जयपुर
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्यआज फिर चर्चाओं में आ गए हैं। गुरुवार 15 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक बाल मुकुंद आचार्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के आने के दौरान वे मंच पर थे और बाद में तिरंगा लेकर यात्रा में निकल पड़े। दोपहर करीब 12 बजे थे। तेज धूप निकली हुई थी। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों को पसीने आ रहे थे। विधायक बाल मुकुंद आचार्य को भी पसीना आया तो उन्हें पोंछ लिया। बस, उनके पसीना पोंछने के तुरंत बाद ही वे विवादों में आ गए।
- Advertisement -
तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से पसीना पोंछा तो आए निशाने परकुंद आचार्य एक हाथ में हनुमान जी की गदा और दूसरे हाथ में तिरंगे के साथ एक तख्ती पकड़ रखी थी। तख्ती पर लिखा था ऑपरेशन सिंदूर अभूतपूर्व। चलते चलते उन्हें पसीना आया तो उन्होंने जिस हाथ में हनुमानजी की गदा पकड़ रखी थी। उस हाथ से तख्ती पकड़ी और बायें हाथ से तिरंगे से पसीना पोंछने लगे। उन्होंने तिरंगे से अपनी नाक पोंछी। चूंकि बाल मुकुंद आचार्य के तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर कई लोग सोशल मीडिया पर उनका लाइव चला रहे थे। तिरंगे से नाक पोंछने वाला सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि गलती का अहसास होते ही उनके साथ चल रहे गनमैन ने पसीना पोंछने के लिए उन्हें तुरंत रुमाल दे दिया था लेकिन तिरंगे से नाक पोंछने का 7 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राजस्थान बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य फिर विवादों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो तिरंगे से अपना नाक पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी विधायक को आड़े हाथों लिया.
जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बॉंटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं।
क्या तिरंगे का सम्मान एैसे किया जाता है ??
राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है। pic.twitter.com/nAeWTcLnnD
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) May 15, 2025
राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध- कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बांटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं. क्या तिरंगे का सम्मान एैसे किया जाता है?? राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है.”
जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बॉंटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं।
क्या तिरंगे का सम्मान एैसे किया जाता है ??
पवन खेड़ा ने भी साधा निशाना
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “यह वही हैं ना जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं?”हवामहल से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य के ये वीडियो बीजेपी की तिरंगा यात्रा का है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है.
हाथों में गदा लिए दिखे बीजेपी विधायक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक तिरंगा यात्रा के दौरान एक हाथ में गदा लिए हुए हैं. उनके दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व लिखा हुआ प्लेकार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है. जैसा कि दावा किया जा रहा है, वो अपना नाक या मुंह पोछने के लिए तिरंगे का ही इस्तेमाल कर लेते हैं.
इसके बाद वहां कोई उन्हें चेहरा पोछने के लिए दूसरा कपड़ा देता है और वो फिर उसका इस्तेमाल करते हैं. वीडियो में उनके पीछे लोगों की अच्छी खासी संख्या है. पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं.

माफी मांगें बालमुकुंद आचार्य- राजस्थान कांग्रेस
राजस्थान कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए विधायक से माफी मांगने की मांग की है. राजस्थान कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “तिरंगे का अपमान, कब तक सहेगा हिंदुस्तान? भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य माफ़ी मांगो.”
Report By :- SURBHI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, जयपुर