Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कूलर हटाने के चक्कर में महिला कि सरिया और डंडों से मार कर निर्मम हत्या

0 488

CRIME DESK, NATION EXPRESS, आगरा

आगरा। जिले के कमला नगर क्षेत्र के बलकेश्वर साईं बाबा मंदिर के पास दो परिवारों में कूलर को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने दूसरे पक्ष की महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया जिसमें महिला को गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम भेज आरोपी की तलाश में जुट गई और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

दरअसल कमला नगर क्षेत्र के बलकेश्वर साईं बाबा मंदिर के पास श्रम विभाग के क्वार्टर है। जिसमें 2 परिवार किराए पर रहते हैं। इसी में मृतक महिला कांता बलेचा पत्नी किशोर बलेचा भी अपने परिवार के साथ रहती हैं। मृतक महिला के जीजा ने बताया कि श्रम विभाग के क्वार्टर में नीचे रहने वाले मान सिंह ने उनकी साली से कूलर हटाने के लिए कहा था। उनकी साली ने जब कूलर हटाने से मना कर दिया तो आरोपी मान सिंह और उसके परिवार ने उनकी साली के साथ मारपीट की और उनके सिर पर रोड से प्रहार किया। जिसके बाद महिला लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मानसिंह और उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

Woman Bruallty Beaten Murder In Deoria - डीजे बजाने के विवाद में पीट पीटकर महिला  की हत्या, एक अन्य गंभीर | Patrika Newsपहले भी हो चुका है विवाद

मृतका के जीजा के अनुसार करीब 2 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच में कूलर को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था और थाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आज फिर से कूलर को लेकर ही विवाद हुआ है।

हत्यारे को किया गिरफ्तार

कमला नगर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के हत्यारे मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Report By ;- ANAMIKA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, आगरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309