Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रामनवमी : संवेदनशील जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 21 आईपीएस की प्रतिनियुक्ति की

0 415

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रामनवमी के दौरान राज्य के संवेदनशील जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर से वरीय पुलिस अधिकारियों और उनके सहयोग के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में 21 आईपीएस की प्रतिनियुक्ति की है. इन सभी आईपीएस की प्रतिनियुक्ति नौ अप्रैल से लेकर रामनवमी जुलूस की शांतिपूर्ण समाप्ति तक की गई है.

पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी हटाए गए, नए पोस्टिंग पर  योगदान का निर्देश

 

- Advertisement -

जानें किन आईपीएस अधिकारी की हुई है प्रतिनियुक्ति

एडीजी मुरारी लाल मीणा के सहयोगी पदाधिकारी के रूप में डीआईजी दीपक सिन्हा और कौशल किशोर की प्रतिनियुक्ति हजारीबाग में की गई है. एडीजी संजय लाटकर की प्रतिनियुक्ति रिजर्व, पुलिस मुख्यालय रांची, एडीजी टी कांडासामी की प्रतिनियुक्ति दुमका प्रक्षेत्र, आईजी प्रिया दुबे की प्रतिनियुक्ति रिजर्व पुलिस मुख्यालय रांची, आईजी अखिलेश कुमार झा के सहयोगी पदाधिकारी के रूप में प्रशांत आनंद और ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति जमशेदपुर में की गई है. आईजी एवी होमकर की प्रतिनियुक्ति रिजर्व पुलिस मुख्यालय रांची, डीआईजी विजयालक्ष्मी की प्रतिनियुक्ति दुमका कैंप देवघर, डीआईजी सुनील भास्कर के सहयोगी पदाधिकारी के रूप में पीयूष पांडे की प्रतिनियुक्ति लोहरदगा में की गई है. डीआईजी शम्स तबरेज और एसपी श्रीकांत सुरेश राव की प्रतिनियुक्ति गिरिडीह में, डीआईजी अनीश गुप्ता की प्रतिनियुक्ति खूंटी में, एसपी इंद्रजीत महथा, धनंजय सिंह और संध्या रानी मेहता की प्रतिनियुक्ति महानिदेशक नियंत्रण कक्ष पुलिस मुख्यालय रांची, अश्वनी कुमार सिन्हा की प्रतिनियुक्ति धनबाद और विनीत कुमार की प्रतिनियुक्ति रांची में की गई है.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309