Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा : बेटियों ने बाप की प्रेमिका को बीच सड़क पर पीटा, बोलीं- मां की जिंदगी खराब कर दी

0 395

NEWS DESK, NATION EXPRESS, भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के देवली कस्बे में गुरुवार शाम दो बेटियों ने अपने पिता की प्रेमिका को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इससे पहले बेटियों को जब भनक लगी कि पिता प्रेमिका के साथ कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं तो वे बाजार में पहुंच गई। यहां कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पिता डर के बाद बेटी पर गाड़ी चढ़ाने लगा। यह ड्रामा करीब 1 घंटे तक चला।

The father was taking the girlfriend sitting in the car, the daughters  stopped the car, beat the girlfriend fiercely, the girlfriend ran away from  the spot | बेटी ने रोका तो कारजानकारी के अनुसार देवली कस्बे के कुचलवाड़ा रोड पर गुरुवार शाम को दोनों बेटियां अचानक से कार के आगे खड़ी हो गईं। अपने पिता को बार-बार कार रोककर महिला को नीचे उतारने की बात कहने लगीं। युवतियों का कहना था कि उसके पिता के साथ उसकी प्रेमिका है। कई महीनों से इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है, जिसके कारण घर में अशांति हो गई है। युवतियों का आरोप था कि इस अफेयर ने हमारी मां की जिंदगी खराब कर दी, लेकिन पिता अपनी प्रेमिका के साथ कार में ही बैठे रहे। कार रोकने की कोशिश तो अपनी बेटी पर कार चढ़ाने लगे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कार रुकवाई। इसके बाद दोनों बेटियों ने महिला को नीचे उतारा और उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की। बेटियों ने गुस्से में महिला को जमीन पर पटककर बुरी तरह से पीटा। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो महिला अपनी जान बचाकर वहां से भागी।

- Advertisement -

बीच सड़क पर बाप-बेटी के बीच बहस, पिता बोले- मेरी इज्जत बीच सड़क पर उड़ा दी
मारपीट से पहले बीच सड़क पर पिता-बेटी के बीच जमकर बहस हुई। पिता बोले कि मेरी बेटियां होकर भी तुमने मेरी इज्जत सड़क पर उतार दी। इधर बेटियों ने भी जवाब दे दिया कि आप जिस महिला के साथ खुलेआम निकल रहे हो, तो आपने कौनसी कसर छोड़ी। दो महीने से इस महिला के चक्कर में घर तबाह कर दिया।

Report By :- KIRAN TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, भीलवाड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309