Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

2 जनवरी से लापता महिला का शव कब्रिस्तान से मिला : 10,000 का कर्ज चुकाने से बचने के लिए मार डाला

0 464

CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

बीते 10 दिनों से दिल्ली पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी और उनकी तलाश कब्रिस्तान पर जाकर खत्म हुई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें महिला का शव कब्रिस्तान से मिला है। महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी से 2 जनवरी को गायब हो गई थी। दरअसल मीना के गायब होने पर उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों ने मुबीन नाम के शख्स पर मीना को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुबीन को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मुबीन ने बताया कि उसने मीना की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस ने मुबीन की निशानदेही पर कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया और अन्य तीन लोगों के नाम बताए जिन्होंने इस हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

Delhi:10 दिन पहले लापता हुई महिला, कब्रिस्तान में दफन मिला शव; हत्यारों ने  कैसे दिया घटना को अंजाम, पढ़ें - Delhi Missing Woman Dead Body Found In  Graveyard Four Accused ...जानकारी के अनुसार मीना रोजमर्रा के खर्चों के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज पर उधार दिया करती थी। वह दो जनवरी से लापता हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन और नवीन को गिरफ्तार किया जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक अन्य शख्स रेहान के साथ मिलकर मीना का कत्ल कर दिया है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मीना का शव 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात में नांगलोई कब्रिस्तान में दफनाया था। उन्हें मीना का कत्ल इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह लगातार उन पर कर्ज लिए पैसे चुकाने का दबाव बना रही थी। इस घटना में एक ऑटो का इस्तेमाल किया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस ने कब्रिस्तान का देखरेख करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। कब्रिस्तान के केयरटेकर ने आरोपियों से 5000 रुपये लेकर उन्हें शव दफनाने की अनुमति दी थी।

Report By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309