वायरल हुए वीडियो के बाद मेन रोड से सुजाता चौक तक पुलिस छावनी में तब्दील, रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मेन रोड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ढाई हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात
बीते गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद मेन रोड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. एल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वही पुलिस मेन रोड में फ्लैग मार्च कर रही है. थाना पुलिस अपने स्तर से सतर्कता बनाए हुए है. करीब ढाई हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. जानकारी के मुताबिक हिंदपीढ़ी में एक वीडियो वायरल किया गया था और लोगों से जुमे की नमाज के दिन सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया जा रहा था
- Advertisement -

जानकारी मिलते ही हरकत में आयी रांची पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी वही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इलाके के संबंधित थानेदार को अलर्ट पर रखा गया है. साइबर सेल को अलर्ट किया गया है. अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस की विशेष नजर है. इंटरनेट मीडिया पर निगरानी को सर्विलांस और साइबर सेल को लगाया गया है.
डीसी,एसएसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की
शहर में किसी तरह से विधि व्यवस्था में परेशानी न हो इसको लेकर सभी थाना प्रभारी को इलाके में लगातार गश्ती का निर्देश दिया गया है. वही असमाजिक तत्वो पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है. रांची के एसएसपी और डीसी खुद फ्लैग मार्च में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वही लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.