Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शाम 7 बजे महागठबंधन के नेताओं की बैठक फिर : हेमंत सोरेन नेतरहाट रवाना, सभी एमएलए को रात्रिभोज में जुटने का निर्देश

0 351

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता से जुड़े मामले की निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है. ऐसी उम्मीद थी कि राजभवन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोई नोटिस भेजा जा सकता है. उस पर चर्चा के लिए शुक्रवार को सत्तारूढ़ गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायकों की मुख्यमंत्री आवास में बैठक बुलायी गयी थी. बैठक खत्म हो गयी है. शाम में फिर से बैठक होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतरहाट गये

- Advertisement -

यूपीए की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतरहाट रवाना हो गये. बैठक से बाहर निकलने के बाद विधायकों ने कहा कि शाम 7 बजे फिर से बैठक होगी. सभी एमएलए को रात्रिभोज में जुटने के लिए कहा गया है. राजभवन के फैसले के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री को नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोध समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है. इसलिए वह नेतरहाट गये हैं और शाम तक रांची लौट आयेंगे.

सुप्रियो भट्टाचार्य का दावा - बीजेपी के 16 विधायक JMM के संपर्क में, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार, आगे भी चलेगी- विनोद पांडे

हम सभी विधायक-मंत्री पूरी तरह स्वतंत्र हैं: मिथिलेश ठाकुर

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायकों के छत्तीसगढ़ या बंगाल जाने के सवाल को सिरे से नकार दिया. कहा कि कोई कहीं नहीं जा रहा है. हम झारखंड में हैं. मुख्यमंत्री अपना काम कर रहे हैं. वह नेतरहाट गये हैं. झारखंड में हमारी सरकार है और किसी विकल्प की जरूरत नहीं. हम फिर बैठेंगे. यह पूछे जाने पर कि सरकार ने विधायकों की निगरानी के लिए खुफिया विभाग के लोगों को काम पर लगाया है, श्री ठाकुर ने कहा कि हम सभी विधायक और मंत्री स्वतंत्र हैं. कोई निगरानी नहीं हो रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309