Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोतवाली DSP प्रकाश सोए ने लालू यादव और उसके सगे भाई को ब्राउन शुगर और हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0 316

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची 

  • सुखदेवनगर पुलिस ने की कारवाई, लगातार मिल रही थी सूचना
  • डीजीपी ने नशे पर लगाम लगाने का दिया है आदेश
  • कोतवाली DSP प्रकाश सोए ने बताया कि लालू यादव एक शातिर अपराधी है। लालू यादव ब्राउन शुगर और हथियार की तस्करी करता है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश के बाद पुलिस ने नशे के सौदाग़रों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर और हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान लालू यादव के रूप में की गई है। इसके पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर और लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के निर्देश के बाद सुखदेव नगर पुलिस ने यह कारवाई की। फिलहाल अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -

शाम ढलते ही लगता था नशेड़ियों का जमावड़ा

Drugs | नशे के दैत्य का विकराल होता रूप

जानकारी के अनुसार, कोतवाली डीएसपी को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि रातू रोड लाह कोठी स्थित अमरूद मैदान में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। बड़ी संख्या में नशेड़ी यहां पहुंचते हैं। साथ ही नशे का कारोबार भी करते हैं। इनके पास हथियार देखे जाने के भी सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद कोतवाली डीएसपी ने सुखदेव नगर थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस जैसे ही रातू रोड स्थित लाह कोठी पहुंची, सभी नशेड़ी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को दबोचा। तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने 26 पुड़िया ब्राउन शुगर और कमर से लोडेड अवैध पिस्टल को बरामद कर लिया। बता दें कि इस छापेमारी टीम को डीएसपी खुद लीड कर रहे थे।

लालू यादव का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने जिस अपराधी लालू यादव को गिरफ्तार किया है, वह पहले भी जेल जा चुका है। ब्राउन शुगर और हथियार की तस्करी के आप ने पुलिस ने लाल यादव को जेल भेजा था। जेल से निकलने के बाद लाल अपराधियों के साथ गठजोड़ कर रहा था। साथ ही गैरकानूनी कामों में इसकी भूमिका बढ़ती जा रही थी।

लगातार मिल रही थी सूचना

Over 4,000 Smugglers Caught, 175 Kg Heroin Seized In Last 2 Months: Punjab  Police

सुखदेव नगर थानेदार ने बताया कि लालू यादव एक शातिर अपराधी है। लालू यादव ब्राउन शुगर और हथियार की तस्करी करता है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी। शनिवार को सूचना मिली थी कि लालू यादव हथियार और ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए अमरूद मैदान आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए लालू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार किसके पास पहुंचना था।

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार, लाल यादव ऐसी जगह जमावड़ा लगाता था जहां से वह पुलिस की मूवमेंट को आसानी से ट्रैक कर सके। दूर से ही पुलिस को आते देखा वह फरार हो जाता था। लेकिन इस बार पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने सबसे पहले वैसे जगह को ब्लॉक कर दे दिया जहां से उसके भागने की संभावनाएं थी।

10 अक्टूबर को डीजीपी ने हजारीबाग में की थी हाई लेवल मीटिंग

Jharkhand New DGP: आईपीएस अनुराग गुप्ता को मिला झारखंड के डीजीपी का प्रभार,  गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना - Jharkhand New DGP IPS Anurag Gupta got a  chargeबीते 10 अक्टूबर 2024 को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने हजारीबाग के समाहरणालय में हाई लेवल मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसर को सख्त चेतावनी भी दी थी। डीजीपी ने स्पष्ट कहा था की नशे के कारोबार में पुलिस की संलिप्ता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का आदेश दिया था।

Report By :- SHWETA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309