Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में FIR दर्ज : राज्य की सियासी हलचल तेज, बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का किया था प्रयोग

0 416

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची के कांके थाना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कांके के रहने वाले सोनू तिर्की ने बाबू लाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

सीएम हेमंत और शिबू सोरेन से जुड़ा है मामला 

- Advertisement -

कांके थाने में दर्ज FIR में लिखा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक और घृणित शब्दों का प्रयोग किया है। FIR में आरोप लगाया गया है कि भाषण और सोशल मीडिया के माध्यम से विद्वेष फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए सोरेन परिवार के लिए बाबूलाल मरांडी ने घृणित शब्दों का प्रयोग किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र

FIR के मुताबिक, कथित तौर पर 16 अगस्त को बाबूलाल मरांडी के द्वारा फॉलोअप झारखंड के एक फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में सोरेन परिवार को पैदाइशी गड़बड़ और लुटेरा कहा गया है। सोनू तिर्की का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट पर हमारे नेता के पूरे परिवार को गड़बड़ और लुटेरा गया है। इससे मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं।

सोनू तिर्की ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ IPC की धारा 500, 504 505 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। इसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अपने ऊपर हुए FIR के बाद बाबूलाल ने किया ट्वीट
इधर, कांके थाना में अपने उपर हुए एफआईआर पर बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपने तीन दिनों में अबतक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाये हैं. मुझ पर यह विशेष कृपा बरसाने के लिए आपका आभारी हूं. 

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR के बाद राज्य की सियासी हलचल तेज

JP प्रदेश प्रवक्ता पर बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दर्ज हुए प्राथमिकी पर राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. बता दें राजधानी रांची समेत कई जिलों में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इधर इस बीच प्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है. 
बाबूलाल के बयान से हमारे कार्यकर्ताओं को आहत- JMM
BJP has lost elections in both states: Supriyo Bhattacharya | दोनों राज्यों में भाजपा चुनाव हार गई है : सुप्रियो भट्‌टाचार्य - Dainik Bhaskar
इस मामले में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि बाबूलाल जी गलतफहमी में है हम उनके संकल्प यात्रा से घबरा नहीं रहे. गुरुजी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को लेकर बाबूलाल के बयान से हमारे कार्यकर्ताओं को आहत पहुंची है और वे गुस्से में भी हैं. ये प्राथमिकी उसी का रिफ्लेक्शन है. वहीं राहुल गांधी का जिक्र करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी ने जो सेट किया है उससे उनको घबराना कैसा. हमने तो पहले ही कहा था कि बाबूलाल मरांडी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांग लेना चाहिए.
तीर निशाने पर लग रहा- प्रतुल शाहदेव
प्रतुल शाहदेव ने मेडिका पहुंचकर घायल राजेंद्र साहू का पूछा हालचाल - Birsa Bhumi Live
इधर बीजेपी प्रदेश के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी पर हुए एफआईआर पर कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है. बाबूलाल मरांडी जी पर रांची, सिमडेगा, दुमका और लातेहार जिले में चार अलग-अलग फर्जी मुकदमे कर यह सरकार को भ्रम है कि वह उन्हें परेशान कर देगी. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा को मिल रहे शानदार सफलता और उनके द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप से तिलमिला कर यह सरकार ऐसे फर्जी मुकदमे कर रही है. यह सरकार ऐसे 40 मुकदमे और कर लें. लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी जी और बीजेपी का अभियान नहीं रुकेगा. वैसे यह साफ हो गया है कि तीर निशाने पर लग रहा है. 
Report By :- SHWETA SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309