Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कम उम्र की खूबसूरत दुल्हन को देखकर खुशी से उछल पड़ा बुजुर्ग दूल्हा : Video देख जनता बोली- ये दिन देखना बाकी था बस

0 984

NEWS DESK, NATION EXPRESS, CHATTISGARH

https://www.instagram.com/p/ChEbcQijsoo/?utm_source=ig_web_copy_link

इस लिंक को कॉपी करके यह वीडियो आप देख सकते हैं

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले होते हैं परंतु कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया पर एक बेहद दुखद वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कि जब एक युवा लड़की से शादी होती है, तो उसके बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

- Advertisement -

Dulha Dulhan ka Video: 60 की उम्र में चच्‍चा से 18 साल की लड़की ने कर ली  शादी, खुशी से खिलखिला उठा बुजुर्ग, देखें वीडियो - Betul Update

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दूल्हा की उम्र करीब 80 से 90 साल के बीच होगी। उसने अपने गले में वरमाला डाल रखा है। वहीं उसके पास में एक सुंदर सी दुल्हन बैठी हुई है। वह खूबसूरत दुल्हन के साथ बैठकर मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की उम्र बहुत कम लग रही है और वह दुल्हन चुपचाप मुंह झुकाकर बैठी हुई है।

वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद बुजुर्ग दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुश है और नई नवेली दुल्हन के पास खुशी खुशी बैठा हुआ है। वहीं अगर हम दुल्हन की बात करें, तो वह काफी शर्मीली नजर आ रही है। वह दूल्हे की तरह शादी से उत्साहित नहीं नजर आ रही है। दुल्हन ने लाल और हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही मेकअप लुक के साथ दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही है।

खूबसूरत दुल्हन की बुजुर्ग दूल्हे के साथ हुई शादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्गो दूल्हा और दुल्हन एक जगह बैठे हुए नजर आ रहे हैं और सामने कैमरे को देख कर दूल्हा बहुत ज्यादा खुश होता है। उसके चेहरे पर काफी मुस्कान है। बुजुर्ग दूल्हे ने अपने सिर पर सेहरा पहना हुआ है। इसके साथ ही सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहना हुआ है। गले में माला डाल कर बैठा हुआ बुजुर्ग दूल्हा बहुत खुश दिखाई दे रहा है।

बुजुर्ग दूल्हा इतना ज्यादा खुश है कि इस वीडियो के अंत में वह उछल पड़ता है और ताली बजाने लगता है। वहीं दुल्हन चुपचाप सिर झुका कर बैठी रहती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर psycho_biihari नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं इस वीडियो को 14 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दुल्हन के लिए अफसोस महसूस कर रहे हैं जो ऐसा लग रहा है कि वह अब एक ऐसी शादी में फंस गई है जो वह नहीं चाहती थी।

वहीं दूसरी तरफ अपने बुढ़ापे के बावजूद दूल्हा इतनी खूबसूरत दुल्हन को पाकर खुश है। सोशल मीडिया यूजर्स को उन सिंगल युवकों के लिए भी बुरा लगा जो किसी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं, जबकि यह बूढ़ा भाग्यशाली हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Report By :- NAINA ROY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, CHATTISGARH

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309