SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
लड़की का जन्म लेना बड़ा ही सौभाग्य की बात होती है। लड़कियों अपने माता-पिता की लाडली होती है। माता-पिता लड़कियों के बड़े होने के बाद यहीं सोचते है कि अब हमारी बेटी को अच्छा वर मिल जाए और बेटी अच्छे परिवार में पहुंच जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहां बेटियों को शादी कराने के लिए बाजार लगती है जहां उन्हें बेचा जाता है।
सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा ना? लेकिन यहीं सच हैं। आज हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बाजार में शादी के लिए लड़कियों की बोली लगाई जाती हैं। यह काम माता-पिता अपने मन से करते है कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जाती है।
- Advertisement -
माता-पिता के साथ जाती है बेटी
आपको बता दे कि लड़कियों को उनके माता-पिता उस दुल्हनों की बाजार में ले जाते हैं। इस मंडी में दुल्हन के तमाम खरीदार होते हैं, जो उनके लिए बोली लगाते हैं।

साल में 4 बाद सजता है दुल्हनों का बाजार
बुल्गारिया की स्तारा जागोर (Stara Zagora, Bulgaria) नाम की जगह है जहां पर साल में चार बार दुल्हनों की मंडी लगाई जाती है। ऐसे में जिसकी सबसे ज्यादा बोली होती है माता-पिता अपनी बेटी का रिश्ता उसके साथ फिक्स कर देते हैं। यहां पर लोग अपनी मनपसंद लड़की को खरीद कर अपनी दुल्हनियां बना सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह जानने में आया है कि इन लड़कियों की उम्र बहुत ज्यादा नहीं मात्र 13 से 20 साल होती है।

ये समुदाय लगाता है दुल्हनों का बाजार
दुल्हनों का बाजार कलाइदझी समुदाय (Kalaidzhi Community) की तरफ से यह बाजार लगाई जाती है कहते है यहां बाहर को कोई भी शख्स दुल्हन की बोली लगाने नहीं आ सकता। मिली जानकारी के अनुसार यहा करीब 18000 लोग हैं। कहा जाता है कि इस समुदाय की लड़कियों को भी इस परंपरा से कोई खास आपत्ति नहीं होती, उसकी भी एक वजह है। उनको इस बात के लिए छोटे से ही मानसिक रूप से तैयार कर दिया जाता है।
लड़की में होने चाहिए ये गुण

जानकारी के मुताबिक इस समुदाय के लोग अपनी बेटियों को 13-14 साल की उम्र के बाद स्कूल से निकाल लेते हैं। जिससे उन्हें घर के कामों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि मंडी में कहा जाता है कि लड़कियों को घर का सारा काम आना चाहिए। साथ ही उनकी उम्र बहुत नहीं होनी चाहिए। यही कारण है कि यहां आने वाली ज्यादातर लड़कियां नाबालिग होती हैं।
इतने में होता है लड़कियों का सौदा
बोली लगाकर अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए लोग इस बाजार में आते है। अगर लड़के को लड़की पसंद आ जाती है उसके बाद सौदे की रकम तय की जाती है। 
कई दिनों पहले शुरू हो जाती है तैयारी
जब यह बाजार लगती है तो दुल्हनें इसकी तैयारी काफी समय पहले से कर देती है। क्योंकि लड़कियां जितनी सुंदर दिखेंगी बोली उतनी ज्यादा लगेगी और ज्यादा पैसे मिलने के लिए उनका खूबसूरत दिखना बेहद जरूरी है। इसके लिए वो अच्छे कपड़े और मेकअप के साथ बाजार में आती हैं।
Report By :- MADHURI SINGH, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI