Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दर्दनाक हादसा : गुजरात में ब्रिज टूटा, 60 लोगों की मौत: मृतकों में 25 से ज्यादा बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी

0 564

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

Gujarat Cable Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. वहीं, गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मदद देने की घोषणा की है. इसके साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मोरबी के लिए रवाना हो गए है. इस बीच, स्थानीय सिविल अस्पताल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है.

गुजरात: मोरबी में दर्दनाक हादसा, पुल टूटने से 60 से ज्यादा की मौत, NDRF बचाव कार्य में लगीमोरबी की घटना पर CM भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख

- Advertisement -

मोरबी की घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताते हुए कहा है कि मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं. सीएम पटेल ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.

 

 

Report By :- ANAMIKA PATEL, BUREAU – IN – CHARGE, NATION EXPRESS, गुजरात

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309