Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दे पर हेमंत सरकार जल्द कानून बनाएं- कुलभूषण डुंगडुंग

0 497

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन, झारखण्ड राँची के अध्यक्ष- कुलभूषण डुंगडुंग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा डा0 रामेश्वर उराँव, माननीय वित्त खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री झारखण्ड सरकार ,विपक्ष के रांची ‌विधायक सी.पी.सिह ,काँके, राँची के माननीय विधायक श्री समरी लाल जी , आजसु केन्द्रीय अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो को ज्ञापन सौंपा गया । संगठन के सामाजिक अगुवाओं ने कहा कि इसी माॅनसून में झारखण्ड के आदिवासियों के जवलंत मुद्दा पर हेमंत सोरेन सरकार कानून बनाये । ज्ञापन में साफ तौर पर हेमंत सोरेन सरकार से माँग किया गया है कि ….

1. CNT Act. में थाना क्षेत्र की बाध्यता को समाप्त किया जाए और आदिवासियों को झारखण्ड में कहीं भी जमीन खरीद-बिक्री करने बदलते समयानुसार विकास करने का अवसर दिया जाए ।
2. आदिवासियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में कुछ विसंगतियों के काण उतपन्न समस्या को दूर किया जाए तथा विवाहित महिला के जाति प्रमाण पत्र उसके ससुराल से ही बने और जाति प्रमाण पत्र में पिता के साथ पति का नाम आवश्यक दर्ज किया जाए ।
3. आदिवासी महिला जो गैर आदिवासी पुरूष से शादी करती है तो आदिवासी महिला को संवैधानिक ST के लाभ से वंचित किया जाए ।
संगठन के सामाजिक नेताओं ने हेमन्त सोरेन सरकार को आगाह किया है कि इन मुद्दों पर कानून बनाया जाए वरना सम्पूर्ण झारखण्ड में वृहत् पैमाने पर आनदोलन किया जाएगा । प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के अध्यक्ष- कुलभूषण डुंगडुंग, महासचिव- निरंजना हेरेंज टोप्पो, कोर कमिटी सदस्य- अरविंद उराँव सामाजिक कार्यकर्ता, मुन्ना टोप्पो, चंदन हलधर पाहान जी, सुशील पाहनउमेश पाहान, राजन मुन्ना महाबीर मुन्डा- पवन तिर्की बासुदेव भगत नामिता कच्छप, अनुप नेलसन खलखो, प्रवीण कचछप, अजय ओड़ेया, बिमल उराँव, रमेश उराँव, श्री कांत भगत आदि उपस्थित थे ।

- Advertisement -

Report By :- SIMRAN SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309