Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

साल के पहले ही दिन दरिंदगी: मेले से बच्ची का अपहरण कर हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

0 450

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

 

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

गुमला में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल की है। आरोप है कि 3 नाबालिग युवकों ने घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर मेले से अपहरण किया। जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपियों ने जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों ने पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

minor becomes pregnant after gang rape case on eight people including  father and son | सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, बाप-बेटे सहित  आठ पर केेस | Hari Bhoomiघटना के 12 घंटे बाद सिसई थाने में पहुंचकर युवती ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह चीखती चिल्लाती रही। इसके बावजूद आरोपियों को दया नहीं आई। बताया जाता है कि तीनों आरोपी भी नाबालिग है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। लड़की को बाइक पर बैठाकर आरोपी महुआ टोली जंगल ले आए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीड़िता ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी रात दरिंदों की नजर से इधर उधर छिपती रही। सुबह होने के बाद वह अपने घर पहुंची। लोक लाज व आरोपियों की धमकी के कारण पहले दिन लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दूसरे दिन लड़की ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में FIR दर्ज किया। इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।थाने में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें रिमांड होम भेजा जाएगा।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309