Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हैलो मैं कोतवाली थाने का इंस्पेक्टर हूं…वर्दी का धौंस दिखा कर व्यवसायियों से पैसा, मोबाइल और ज्वैलरी जबरदस्ती ले लेता था

0 467

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

रांची में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर के कारनामे का खुलासा हुआ है. दरअसल एक फर्जी पुलिस वाला खुद को रांची के कोतवाली थाना का पुलिस इंस्पेक्टर बताकर व्यवसायियों को ठगने का काम किया करता था.

लोअर बाजार पुलिस ने उसके आवास से लाखों के जेवरात, 5 मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद क़िया है

 झारखंड की राजधानी रांची में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर (Fake Police Inspector) के कारनामे का खुलासा हुआ है. दरअसल एक फर्जी पुलिस वाला खुद को रांची के कोतवाली थाना (Kotwali Police Station) का पुलिस इंस्पेक्टर बताकर व्यवसायियों को ठगने का काम किया करता था. गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस (Ranchi Police) ने गुरुवार को इस फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के पास से ठगी के जेवरात मोबाइल और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी को लोअर बाजार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. बताया जाता है कि आरोपी खुद का परिचय कोतवाली इंस्पेक्टर वैभव सिंह के रूप में देकर व्यवसायियों को पहले तो अपने झांसे मे लेता था और फिर उनसे बाद में पैसे देने की बात कहकर समान ले लेता था.

- Advertisement -

Fake police inspector in ranchi used to fraud and take jewelry and mobile  from businessman bruk - मैं हूं कोतवाली थाना का इंस्पेक्टर, कहकर ले जाता था  ज्वेलरी और मोबाइल, पढ़िये शातिरमिली जानकारी के अनुसार ने आरोपी ने राजधानी के दर्जनो दुकानदारों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था. आरोपी लाखों के जेवरात की खरीदारी के बाद पे-फोन के जरिए फर्जी सफल भुगतान दिखाकर ठगी करता था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोअर बाजार पुलिस ने उसके आवास से लाखों के जेवरात, 5 मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद क़िया है.

फर्जी भुगतान कर निकल जाता था बाहर 

बताया जाता है कि आरोपी 40 से 50 हजार रुपये के मूल्य वाले गहनों की खरीदारी ज्यादा करता था. जेवर में वह सोने की अंगूठी, चेन की ही खरीदारी करता था और किसी तरीके से पे-फोन से फर्जी भुगतान दिखाकर निकल जाता था. दुकानदारों ने बताया कि वह आभूषण की दुकान पर दिन के चार से शाम छह बजे के बीच पहुंचता था. स्वयं को व्यस्त दिखाकर हड़बड़ी में जेवर लेता था और तुरंत वहां से निकल जाता था.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले की जानकारी देते हुए लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि पुलिस को इस मामले में कई दिनों से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद सुनियोजित ढंग से इस फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया गया है.

Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309