Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इंदौर में सारा अली को बाइक पर घुमाकर बुरे फंसे कैटरीना के हसबैंड ! अब लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर

0 425

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

सारा अली को बाइक पर घुमाकर फजीहत में फंसे विक्की कौशल, इंदौर में फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टिवा का नंबर बाइक पर लगाया, RTO ने माना गैर-कानूनी

असल एक्टिवा (बाएं), जिसका नंबर बाइक (दाएं) पर लगाया गया। विक्की कौशल ने लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान यही बाइक चलाई है।एक्टर विक्की कौशल इंदौर में सारा अली खान को बाइक पर घुमाकर फंस गए हैं। विक्की ने सारा को जिस बाइक पर घुमाया, वो नंबर एक एक्टिवा का निकला। सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें वायरल होने के बाद इस नंबर के असल मालिक ने पुलिस में शिकायत कर दी है।

- Advertisement -

विक्की और सारा इंदौर में लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस सीन को लेकर विक्की कौशल और फिल्म डायरेक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्टिवा का नंबर इस्तेमाल किए जाने की शिकायत RTO में भी की गई है। RTO ने भी इसे गैर-कानूनी माना है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। असल एक्टिवा (बाएं), जिसका नंबर बाइक (दाएं) पर लगाया गया। विक्की कौशल ने लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान यही बाइक चलाई है।

इंदौर में सारा अली को बाइक पर घुमाकर बुरे फंसे कैटरीना के हस्बैंड ! अब  काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर - vicky kaushal had to ride sara ali on a bike  inनंबर के असली मालिक ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद असल नंबर के मालिक जय सिंह यादव परेशान हो गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे तो इस बारे में कुछ खबर ही नहीं है। MP-09 UL 4872 मेरी एक्टिवा का नंबर है। ये गाड़ी मैंने एरोड्रम शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। फिल्म वालों ने कैसे मेरी एक्टिवा का नंबर बाइक पर लगाया, बाइक पर लगे मेरे नंबर से कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?’

इंदौर RTO जितेंद्र रघुवंशी के मुताबिक ऐसा करना गलत है। किसी भी वाहन का नंबर कोई अन्य व्यक्ति चाहकर भी इस्तेमाल नहीं कर सकता। चाहे वाहन मालिक सहमति भी दे दे। उन्होंने कहा कि मामले कि जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- MINAKSHI TIWARI, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309