NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची
आसिफ अंसारी, मासूमा परवीन को अंजुम इबरार फाउंडेशन व बीइंग माही फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से दिया दस हज़ार का प्रोत्साहन राशि
मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मो० खलील, सीमा खातून के पुत्र मो० आसिफ अंसारी जो संत अलोईसियस हाई स्कूल का छात्र है, जो इस बार दसवीं में 93 फीसद अंक लाकर अपने स्कूल व मोहल्ले का नाम रौशन किया है। तो वहीं खलील की ही पुत्री मासूमा परवीन ने 92.8 फीसद अंक इंटरमीडिएट विज्ञान में लाकर उर्सुलाईन स्कूल का नाम रौशन किया है। इनके पिता पेशे से अलमारी बनाने का काम हिंदुस्तान स्टील में करते हैं। घर की आमदनी कम है, फिर भी पुत्र, पुत्री पिता की स्थिति को देखते हुए निरंतर मेहनत कर रहे है और भविष्य में बेहतर कर पिता के आर्थिक बोझ को कम करना चाहते हैं!
- Advertisement -
और साथ ही मुल्को-मिल्लत का नाम रौशन करना चाहते है। इनके पढ़ने का हौसले को देखते हुए आज अंजुम इबरार फाउंडेशन और बीइंग माही फाउंडेशन ने पाँच-पाँच हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि नगद दिया। ज्ञात हो कि अंजुम इबरार फाउंडेशन गत कई वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर अंजुमन के सदर इबरार अहमद, मिल्लत पंचायत के सदर जावेद अहमद, हाजी नवाब, बीइंग माही फाउंडेशन के खालिद सैफुल्लाह, मो सलाहुद्दीन और नदीम अख्तर के साथ-साथ मो खलील, हाजी सऊद, जफर खान, हाजी तनवीर, माहताब खान, समेत कई लोग थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची