Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची SSP ने पैगंबर मोहम्मद साहब के आदर्शों एवं उसूलों पर चलने की अपील की

0 1,538

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने रांची SSP को रस्मे पगड़ी सम्मान समारोह में किया सम्मानित

लीलू अली अखाड़ा एवं रांची महानगर सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुख खलीफा मोo सज्जाद, रांची महानगर सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मोo सलाउद्दीन एवं रांची महानगर सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के प्रधान महासचिव मोoइसलाम के नेतृत्व में आयोजित रस्मे पगड़ी सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस एस पी रांची श्री सुरेन्द्र कुमार झा ,विशिष्ट अतिथि मुख्य रूप में ,सिटी डी एस पी श्री दीपक कुमार,पु.नि.सह थाना प्रभारी लोअर बाजार श्री संजय कुमार, श्री महाबीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव,महुआ मांझी, समनूर मंसूरी, नंदकिशोरचंडेल, रंजन कुमार, सागर कुमार ,धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा पप्पू गद्दी, इमाम बख्श अखाड़ाके प्रमुख खलीफा मो.महजूद, रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी, उपाध्यक्ष मासूम गद्दी, मोहम्मद अली, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान,जे एम एम के महुआ मांझी ,जिला अध्यक्ष मो.मुश्ताक, दीपक ओझा सहित लीलू अली अखाड़ा के अन्तर्गत आने वाले तमाम क्षेत्रीय खलीफा एवं पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एस एस पी रांची श्री सुरेन्द्र कुमार झा ने अपने सम्बोधन में पैगम्बर मोहम्मद साहब सहित कर्बला की तारीख पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके आदर्शों एवं उसूलों पर चलने की सभी से अपील की तथा एकता एवं भाईचारे के साथ मिलकर सरकारी गाईडलाईन का पालन करते हुए मुहर्रम के त्योहार को मनाने की बात कही।उन्होंने मुहर्रम की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुहर्रम त्याग एवं बलिदान पर आधारित पर्व है तथा इस पर्व को पैगम्बर मोहम्मद साहब के खानदान की कुर्बानी को याद कर मनाया जाता है तथा इस पर्व से हमें हर स्तर पर त्याग एवं बलिदान की सीख मिलती है ।

- Advertisement -

उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए मुहर्रम को आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ सरकारी गाईड लाईन का पालन करते हुए सादगी के साथ मुहर्र्म मनाने की अपील की। जय सिंह यादव,मुश्ताक आलम,हेमलाल मेहता,नितिन अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में स्व.नेहरू खलीफा को याद करते हुए उसकी क्षति को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया एवं कहा कि हम सभी आपस में मिलकर एक साथ सभी पर्व त्योहार को आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ मिलकर मनाते हैं जो हमारी सांस्कृति का हिस्सा है इसे हर हाल में बरकरार रखेंगे।मोo इसलाम, मोo सलाउद्दीन (संजू)एवं मोoसज्जाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए लीलू अली अखाड़ा एवं रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के तत्वावधान में निकाले जाने वाले मुहर्रम का जुलूस इस वर्ष 2021में नहीं निकाला जाएगा ।

उन्होंने आगे कहा कि लीलू अली इमामबाड़ा में मुहर्रम की पांचवीं तारीख को नेयाज- फातेहा के बाद निशान खड़ा किया जाएगा एवं उसके बाद तमाम क्षेत्रीय खलीफा अपने-अपने इमामबाड़ों में निशान खड़ा करेंगे एवं मुहर्रम के चांद की पहली तारीख से चांद की दसवीं तारीख तक का सारा कार्यक्रम सरकारी गाइड लाईन का पालन करते हुए पूर्व की तरह प्रत्येक इमामबाड़ों में नेयाज- फातेहा के बाद धार्मिक रीति रिवाज से सम्पन किया जाएगा ।कार्यक्रम में शोसल डिस्टेंसिंग एवं फेस मास्क की आवश्यकता पर बल दिया गया ।उक्त कार्यक्रम में मोo उदीन को रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी का उपाध्यक्ष एवं गुड्डू भाई को गुदरी चौक का खलीफा बनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से तनवीर आललम,नौशाद खान, रजी अहमद राजा,नदी खान,महबूब आलम,जमील गद्दी, भोलू भाई, ,मो.उदीन,राजा एनाम खां (गुड्डू),मो.एनामुल हक,मो.नदीम हक, मो.आजाद,मो.शहबाज,मुन्ना भाई, औरंजेब, मो.नदीम,अथहर इमाम, मो.हलीम,मो.सेराज, बब्लू कुरैशी,बारीक कुरैशी मो.सलीम, मन्ना भाई सहित तमाम क्षेत्रीय खलीफा एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309