Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

4 इंस्पेक्टर की बड़ी लापरवाही : रांची की सड़कों पर धूल फांक रहे थे एसएसपी, घर में आराम फरमा रहे थे अरगाेड़ा, सुखदेवनगर, लालपुर और चुटिया थाना प्रभारी, SSP ने किया शाेकाॅज

0 473

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अल्बर्ट एक्का चौक की टीम होगी पुरस्कृतरांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) पर अच्छी तरह से दो पहिया वाहन चेकिंग का कार्य संपादित कर रही टीम को पुरस्कृत करने का आदेश दिया है.

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार की सुबह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दाैरान शहर के 4 इंस्पेक्टर सह थानेदार की लापरवाही पकड़ी है। उनकी इस बेपरवाही और आदेश का उल्लंघन करने पर शाेकाॅज किया है। चारों थानेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है कि आदेश के बावजूद वे चेकिंग अभियान के दौरान मौजूद क्यों नहीं ​थे? जानकारी के अनुसार, चेन स्नैचिंग की घटनाओं काे राेकने के लिए एसएसपी ने शहर के 5 थानाें को अपने क्षेत्राें में सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश दिया था। थानेदार आदेश पर अमल को लेकर कितने गंभीर हैं, इसकी जांच करने के लिए एसएसपी खुद निरीक्षण करने सादे लिबास में बाइक से राजधानी की सड़काें पर निकल पड़े।

- Advertisement -

today's latest news, articles, live videos, hindi news - JharExpress

लालपुर, सुजाता चाैक, न्यू मार्केट चाैक रातू राेड, अरगाेड़ा चाैक और मेन राेड स्थित अलबर्ट एक्का चाैक पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दाैरान 4 जगहाें पर पुलिस को खानापूर्ति करते पाया गया। एसएसपी ने बताया कि सिर्फ काेतवाली थाना क्षेत्र स्थित अलबर्ट एक्का चाैक पर ढंग से जांच की जा रही थी। अरगाेड़ा चाैक, न्यू मार्केट चाैक रातू राेड, लालपुर और सुजाता चाैक पर खानापूर्ति की जा रही थी। इसके बाद अरगाेड़ा थानेदार बृज कुमार, सुखदेवनगर थानेदार विनाेद कुमार, लालपुर थानेदार आदिकांत महताे और चुटिया थानेदार वेंकटेश कुमार काे शाेकाॅज किया गया है।

अलबर्ट एक्का चौक के पास मुस्तैदी से चेकिंग करते दिखे पुलिसकर्मी।

एसएसपी के हेलमेट पहनने से पुलिसकर्मियाें ने नहीं पहचाना

एसएसपी सादे लिबास में हेलमेट पहनकर बाइक से सड़काे पर निकले थे। इस दाैरान अलबर्ट एक्का चाैक पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियाें ने उन्हें राेका और गाड़ी के कागजात की मांग की। हेलमेट पहने हाेने की वजह से किसी ने एसएसपी काे नहीं पहचाना। एसएसपी ने भी अपना परिचय दिए बगैर शालीनता से पुलिसकर्मियाें के सवाल का जबाव दिए, जिसके बाद उन्हें आगे जाने दिया गया। चेकिंग के दौरान एसएसपी अपनी बाइक साइड कर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

vehicle checking campaign ranchi ssp came out on road gave show cause to 4 police station incharges 1 team rewarded grj | रांची: वाहन जांच की हकीकत जानने सड़क पर निकले पुलिस

सड़क पर थे एसएसपी, घर में आराम फरमा रहे थे थानेदार

एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का आदेश देने के बाद एसएसपी सुबह 6 बजे सड़काें पर बाइक से निकल पड़े। लाेगाें की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एसएसपी जगह-जगह बिना परिचय दिए जांच करने के ताैर-तरीकों पर बारीकी से नजर रख रहे थे। हालांकि इस दाैरान 4 थानेदार अपने घराें में आराम फरमा रहे थे। एसएसपी ने 2 घंटे के अंतराल में पांच थाना क्षेत्राें का भ्रमण कर वहां का स्थिति भांपने के बाद कार्रवाई कर दी।

अरगाेड़ा में समय से पहले ही बंद कर दिया था चेकिंग अभियान

एसएसपी ने बताया कि अरगाेड़ा चाैक पर ताे चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति ही की गई। वहां पर्याप्त बल काे भी नहीं लगाया गया था। इक्का-दुक्का जवानाें से ही किसी तरह चेकिंग करा खानापूर्ति की गई। थानेदार भी चेकिंग प्वाइंट पर नहीं पहुंचे। निर्धारित समय से पहले ही चेकिंग बंद कर दिया गया। एसएसपी के पहुंचने की जानकारी जैसे ही थानेदार बृज कुमार काे मिली, भागे-भागे माैके पर वे पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309