Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पर्दाफाश: Classified Ad वाले वेबसाइट के माध्यम से रांची पुलिस के नाक के नीचे हो रहा है सेक्स रैकेट का संचालन

0 744

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का धंधा खूब फल और फूल रहा है और राजधानी की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है, सबसे ज्यादा सेक्स रैकेट रांची के स्टेशन रोड में हो रहा है, चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के लगभग जितने भी होटल है उसमें सेक्स रैकेट का धंधा खूब जोर-शोर से चल रहा है, रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल में होटल कर्मचारियों की मिलीभगत से लड़कियां होटल में आती है और वहां पर कस्टमर को बुलाकर होटल के रूम के अंदर गंदा खेल खेला जाता है,  खबर तो यह भी है कि रांची के होटल में चल रहे थे देह व्यापार का काला धंधा चलाने के एवज में पुलिस को रिश्वत दिया जाता है तभी तो पुलिस पूरी तरह खामोश नजर आ रही है, ऐसा नहीं है के रांची पुलिस को इसकी खबर नहीं लेकिन पुलिस कर भी तो आखिर क्या करें ??

झारखण्ड की राजधानी रांची में धड़ल्ले से देह व्यापर का काम चल रहा है। रांची के रिहायसी इलाकों से एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है जिनकी डीलिंग आमने सामने नहीं बल्कि फ़ोन पर और व्हाट्सप्प के द्वारा की जाती है।

- Advertisement -

NATION EXPRESS ने छान बीन कर पता लगाने की कोशिश की कैसे यह देह व्यापर का संचालन इतने बड़े पैमाने पर किया जाता है ? अपनी प्राथमिक छान-बीन में हमने पाया की सेक्स रैकेट का संचालन पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए खुले आम किया जाता है। ऑनलाइन वेबसाइट पर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापर किया जाता है। locanto, skokka, vivastreet जैसी कुछ वेबसाइट हैं जिनकी हमने खुद जांच पड़ताल किया और पाया की इन वेबसाइट पर नि: शुल्क स्थानीय वर्गीकृत (classified Ad) विज्ञापन देने के नाम पर देह व्यापर का धंधा भी चलाया जाता है।

कैसे इन वेबसाइट के ज़रिये होता है यह गोरख धंधा

– वेबसाइट पर अलग-अलग वर्ग के विज्ञापन होते हैं। कोचिंग क्लास, रियल एस्टेट, गाड़ियों के खरीद बिक्री, नौकरी से लेकर पर्सनल के अंतर्गत यहाँ पर विज्ञापन श्रेणीबद्ध  हैं।

– पर्सनल की केटेगरी में सर्च करने पर एस्कॉर्ट सर्विस, कॉल गर्ल, जिगोलो जैसी सर्विस का विज्ञापन मिलता है।

– विज्ञापन में एजेंट्स के नंबर दिए होते हैं जिनसे सेवा के लिए संपर्क किया जाता है।

– नंबर पर काल करने पर बात ना कर एजेंट उसी नंबर पर व्हाट्सप्प करने के लिए कहता है और बाकी का सौदा तय होता है।

– सौदा तय करने के लिए फ़ोटो भेजी जाती है, जिसके बाद रेट निर्धारित किया जाता है।

– कई सर्विस के लिए पहले पैसे (advance payment) करने को कहा जाता है तो कई सर्विस के लिए बाद में पैसे लिए जाते हैं।

– एजेंट बताते हैं की होम/होटल सर्विस भी दी जाती है जिसमें एस्कॉर्ट को घर/होटल तक पहुंचाया जाता है।

–  जैसी सेवा की मांग होती है उसके अनुसार एस्कॉर्ट की सर्विस दी जाती है और रेट तय किया जाता है।

– कचहरी चौक, अपर बाजार, पिस्का मोड़, बरियातू, रांची रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों को अपना ठिकाना बना कर यहाँ सर्विस दी जाती है।

– जिन होटल में सर्विस दी जाती है उनका रेट घंटे के हिसाब से तय होता है जिसकी जानकारी ग्राहक को सौदा तय करने के समय बता दिया जाता है।

 

Top, Premium,VIP, Featured जैसे श्रेणीबद्ध विज्ञापन वेबसाइट का संचालन दिल्ली, कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों से होता है। इन नंबर द्वारा कई लोगों को ठगा भी गया है जहाँ एडवांस में पैसे लेने के बाद सर्विस नहीं दी गई है। 

NATION EXPRESS  को अपनी छान बीन के दौरान इन वेबसाइट से 19 एजेंटो के नंबर मिले जो रांची से सेक्स रैकेट का संचालन करते हैं। इनमें से 12 ऐसे एजेंट हैं जो होम सर्विस देते हैं और पैसे बाद में लेते हैं। रांची रेलवे स्टेशन, अरगोड़ा, मुक्ति धाम, हरमू चौक, कोकर चौक सेक्स रैकेट का गढ़ हैं और यहीं से इनका संचालन किया जाता है।

 

ऐसे में रांची पुलिस को इन वेबसाइटस को खंगालना चाहिए और इन पर दिए गए नम्बरों की जांच करनी चाहिए। Top, premium, VIP, featured  वाले केटेगरी को छोड़ कर अगर करवाई की जाए तो अधिकांश नंबर व एजेंट रांची से सेक्स रैकेट चला रहे हैं। आखिर यह कौन लोग है जो खुले आम शहर में सेक्स रैकेट चला रहे हैं और होम सर्विस के साथ कैश ऑन डिलीवरी जैसी सुविधा भी दे रहे हैं? पुलिस अगर संयोजित तरीके से इन वेबसाइट और नंबर पर कार्यवाई करे तो शायद रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया जा सकेगा और कई बड़े नामों से भी पर्दा उठेगा।

Report By: SONAL SINHA / PRITI PAYAL, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309