झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने उठाए सवाल : जवान की पिटाई में आखिर आरोपी हमीद बुक डिपो के संचालक मसूद अहमद कब होगा गिरफ्तार? 22 दिनों से पुलिस क्यों है खामोश
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
एक पुलिस जवान के साथ ऐसा बर्ताव तो आम नागरिकों का क्या होता होगा
खाकी पहने कौन-कौन बड़े अफसर डेली मार्केट थाना प्रभारी को निर्देश दे रहे हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी ना की जाए
पुलिस जवान vs हमीद ट्रेडर्स : पुलिस जवान मारपीट मामले में खाकी ही खाकी का नहीं दे रहा है साथ
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने रांची के एसएसपी और डीजीपी से भी की बात दोनों ने दिलाया भरोसा जल्द होगा आरोपी मसूद अहमद गिरफ्तार
झारखंड जगुआर के जवान के साथ मारपीट मामले में 20 दिनों से भी ज्यादा हो गया है लेकिन हमीद बुक डिपो का संचालक आरोपी मसूद अहमद पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर है पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है लेकिन रांची पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है
पीड़ित झारखंड जगुआर के जवान ने डेली मार्केट थाने में एफ आई आर भी दर्ज कराई है लेकिन पुलिस कार्यवाही करने में सुस्ती दिखा रही है
इस पूरे मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने पूरा घटनाक्रम बताया कि आखिर कैसे रांची पुलिस के सीनियर अधिकारी आरोपी मसूद अहमद को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दे रहे हैं झारखंड पुलिस एसोसिएशन के रहमान खान ने बताया कि पूरे मामले में दिल्ली मार्केट थाना प्रभारी का रोल काफी संदिग्ध माना जा रहा है और जब इस मामले में उनसे पूछा जाता है तो थाना प्रभारी दो गोल मटोल जवाब देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कहते हैं
झारखंड जगुआर के जवान के साथ मारपीट मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लेकिन रांची पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने से पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं
जरा गौर करने वाली बात यह है कि आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए करने के लिए खाकी पर भरोसा करता है लेकिन जब खाकी वर्दी वाले जवान के साथ अन्याय हो रहा है तो खाकी को भरोसा रहता है कि खाकी पहने बड़े अफसर उनका साथ जरूर देंगे मगर यहां तो मामला ही पूरा उल्टा हो गया है पिछले दिनों मेन रोड स्थित हमीद ट्रेडर्स में झारखंड जगुआर के जवान के साथ दुकान के संचालक ने मारपीट की और मॉब बनाकर मेन रोड में बेरहमी से पीट कर जवान को घायल कर दिया जिसके बाद घायल जवान ने दिल्ली मार्केट थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की
लेकिन कई दिनों बीत जाने के बाद भी हमीद ट्रेडर्स के संचालक आरोपी मसूद अहमद को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही है, वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि आरोपी मसूद अहमद को बचाने के लिए रांची पुलिस के बड़े अफसर डेली मार्केट थाना प्रभारी को आदेश दे रहे हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी किसी भी कीमत पर नहीं की जाए आखिर क्या वजह है कि रांची पुलिस के बड़े अफसर हमीद ट्रेडर्स के संचालक को बचाना चाहते हैं ?

क्योंकि हमीद ट्रेडर्स के भाई हाजी मुख्तार अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हैं, यह भी हो सकता है कि अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने कई पॉलिटिकल पार्टियों से मुलाकात कर पुलिस पर दबाव बनवाया की आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाए लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर क्यों खाकी ही खाकी का साथ नहीं दे रही है और आरोपी को बचा रही है ?
Report By :- CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI