Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोर्ट की ओर से जारी हुआ अजीबोगरीब नोटिस : खुली अदालत में अपने बालों को न संवारें महिला वकील, काम में खलल पड़ता है

0 752

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PUNE

नोटिस में कहा गया है, “यह कई बार देखा गया है कि महिला वकील खुली अदालत में अपने बालों को संवार रही हैं, जो अदालत के कामकाज को बाधित करता है। इसलिए, महिला वकीलों को इस तरह के कृत्य से परहेज करने के लिए अधिसूचित किया जाता है।”

अब कोर्ट में महिला वकीलों की केश सज्जा पर ब्रेक, अदालत में बाल ना संवारने की सलाह, कहा-न्यायालय की कार्यवाही बाधित और विचलित

दुनिया में आपने कई बार न्यायालय से भी आने वाले तमाम अलग-अलग नोटिस सुने होंगे. ये नोटिस न्यायालय की प्रक्रिया से इतर कई बार कुछ ऐसे होते हैं, जिनका केसेज़ से कोई लेना-देना नहीं होता है. इस वक्त एक ऐसा ही नोटिस इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें महिला वकीलों को लेकर अजीबोगरीब निर्देश दिया गया है. नोटिस के मुताबिक महिला वकील कोर्टरूम में अपने बाल नहीं संवारें.

- Advertisement -

नोटिस के मुताबिक महिला वकील कोर्टरूम में अपने बाल नहीं संवारें. (Credit- Twitter)पुणे की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से एक अजीबोगरीब नोटिस रिलीज़ किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि महिला वकील कोर्टरूम के अंदर अपने बालों को नहीं संवारें और न ही इनका जूड़ा या चोटी बनाने लगें क्योंकि ये कोर्ट की प्रक्रिया को डिस्टर्ब करने वाला होता है. इंटरनेट पर इस वक्त कोर्ट के अनोखे नोटिस की खूब चर्चा हो रही है और लोग ये जानना चाहते हैं कि बालों का कोर्ट के प्रोसीजर से क्या लेना-देना है.

नहीं पढ़ा होगा कोर्ट का ऐसा नोटिस
नोटिस को 20 अक्टूबर को जारी किया गया है. इसमें लिखा गया है कि महिलाओं के बाल संवारने से कोर्ट की प्रक्रिया में डिस्ट्रैक्शन होता है. नोटिस में लिखा गया – ‘ये अक्सर देखा गया है कि महिला वकील ओपन कोर्ट में अपने बाल संवारती रहती हैं. इससे कोर्ट की प्रक्रिया में बाधा पड़ती है. ऐसे में महिला वकीलों को नोटिफाई किया जाता है कि वो ऐसी गतिविधि से बचें.’ ये नोटिस जैसा का तैसा इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आएक यूज़र ने लिखा – ये सच है! जो लोग न्याय देने की प्रक्रिया से जुड़े हैं वो इतनी जल्दी डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं? ज्यादातर यूज़र्स ने इसे महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा है और नोटिस को बकवास करार दिया है.

Report By :- PRIYA AHUJA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PUNE

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309