Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG BREAKING : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर गिरा बिजली का तार, 2 की मौत, कई लोग झुलसे, अफरा-तफरी का माहौल

0 399

NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग

करंट लगने से कई लोग झुलसे

बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी घटना घट गई ग्रामीण काफी आक्रोश में है

हजारीबाग जिले के बड़कागांव इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक धार्मिक जुलूस के दौरान 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आने से 2 एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि इस हृदय विदारक घटना में आधा दर्जन अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल हो ने की भी बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जिसमे से कुछ गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भी भेजे जाने की खबर है।

- Advertisement -

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार दो की मौत हुई है। बताया जाता है के जुलूस में ट्रैक्टर पर डीजे लगाया था।डीजे का तार की चपेट में आ गया।जिससे ये बड़ी हादसा हुआ है। बड़कागांव के छवनिया गांव की घटना है।हादसे के बाद जुलूस कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।गांव में मातम छा गया है।

Report By :- SUJATA MISHRA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309