Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ट्राइबल उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्राईबल ट्रेड फेयर का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक लोयला ग्राउंड में

0 401

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ट्राईबल ट्रेड फेयर का आयोजन 14 ,15 और 16 अक्टूबर

रांची ट्राइबल ट्रेड फेयर का आयोजन लोयला ग्राउंड में 14-15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जा रहा है इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साईं कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव अनूप मिंज, राहुल मिंज, नेहा तिग्गा ,नवनीत गुप्ता और अमन सिंह ने कहा कि ट्राईबल ट्रेड फेयर का उद्देश्य ट्राइबल से जुड़ी उत्पादों को बढ़ावा देना और उनको बाजार उपलब्ध कराना है ट्राइबल उद्यमियों को अधिवास बाजार और उनकी समस्याओं को भी दूर करना इसका मकसद है।

- Advertisement -

ट्राईबल फेयर मेला में कुल 100 स्टॉल लगाए जाएंगे जो जर्मन हैंगर से कवर किए हुए होंगे। मेला में वर्कशॉप हर दिन हर दिन आयोजित किया जाएगा ट्राइबल उद्यमी अपनी समस्याओं को यहां बता सकते हैं राज्य सरकार केंद्र सरकार और बैंकों की योजनाओं के बारे में उद्यमियों को जागरूक किया जाएगा, मेले में का एंट्री फीस ₹50 रखा गया है मेले में फूड कोर्ट होगा, जिसमें ट्राइबल खाद पदार्थ खाने के लिए उपलब्ध होगा इस मेले में कुल 20 ट्राइबल उद्यमियों को मदद की जाएगी, रोज कल्चरल प्रोग्राम, रॉक्सो यात्रा का ऑफ बैंड फैशन शो आयोजित किया जाएगा क्ले आर्ट वर्कशॉप का भी आयोजन होगा।

Report By :- SHREYA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309