रामनवमी में अपने परिवार वालों के साथ बेखौफ घरों से निकले: रांची पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में रामनवमी पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है. पूरी राजधानी में भगवान राम और हनुमान के ऊंचे-ऊंचे झंडे लहराए जा रहे हैं. ऐसे में रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. राजधानी रांची में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. सड़कों पर आते-जाते वाहनों की जांच की जा रही है.
झारखंड में रामनवमी और रमजान की धूम, रांची में दिखेगा सबसे ऊंचा खास झंडा
राजधानी रांची में रामनवमी की तैयारियां विभिन्न अखाड़ों की ओर से जोर-शोर से की जा रही है। वहीं पर्व और इस दौरान निकलने वाले जुलूस शांतिपूर्ण पूरे हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शहर की व्यवस्था पर नजर दौड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। शहर के मेन रोड में एसएसपी, सिटी एसपी सहित विभिन्न थानों के प्रभारियों ने परेड की। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील भी पुलिस पदाधिकारियों ने की।
- Advertisement -
![]()
कांके इलाके में भी फ्लैग मार्च
एएसपी मुख्यालय वन मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को लेकर कांके थाना क्षेत्र के बाजार टांड, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, ब्लॉक चौक, अरसंडे, बोड़ेया आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया।
ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
रामनवमी पर्व और जुलूस के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। रांची शहर और उसके आस-पास के पूरे इलाके में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। पर्व को लेकर अफवाह फैलाने वालों अथवा भड़काऊ कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह रामनवमी में कोई विवाद ना हो उसको लेकर शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह का अफवा फैलाए जाने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

रांची में रैफ की पोस्टिंग की गयी
सुरक्षा का ख्याल रखते हुए राज्य भर में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। राजधानी रांची में सीरआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी प्रतिनियुक्त की गयी है। पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की सात कंपनियां लगायी गयी हैं। वहीं 14,920 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स की एक-एक कंपनियां लगायी गयी हैं। पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात की गयी है।
![]()
शहर का ऐसा होगा ट्रैफिक सिस्टम
- अपर बाजार, महावीर चौक की ओर से आनेवाले सभी प्रकार के रिक्शा, दोपहिया व चार पहिया वाहन का नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वाला टोली, श्रद्धानंद रोड, गांधी चौक, रातू रोड गोलचक्कर की ओर से प्रवेश वर्जित रहेगा।
- एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
- सरकुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही जाएंगे। उसी जगह से अन्य मार्गों पर जाएंगे।
- जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
- पुराने नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक।
- चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- कर्बला चौक से रतन पीपी की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले वालों का परिचालन बंद रहेगा।
- राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर से सभी प्रकार के वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
- पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इतने अधिकारियों की हुई है पोस्टिंग
- 25 डीएसपी
- 28 इंस्पेक्टर
- 320 दारोगा
- 160 सशस्त्र बल
- 8305 लाठीबल
- 4950 गृह रक्षक
- 01 कंपनी एटीएस
- 01 स्वान दस्ता 0
- 05 अश्रु गैस दस्ता
- 05 अग्निशमन दस्ता
- 03 बीडीएस दस्ता
- 150 जवान पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन
- 950 जवान विभिन्न रेंज के डीआईजी के नियंत्रणाधीन
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI