Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की हत्या से आक्रोशित टायर डीलर एसोसिएशन ने अपर बाजार में बंद रखी अपनी दुकानें

0 368

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची के को लेकर टायर कारोबारी में बेहद आक्रोश है। गुरुवार रात को उनकी मौत के बाद शुक्रवार को राँची के अपर बाजार स्थित सभी टायर की दुकानों को कारोबारियों ने खुद ही बंद कर दी।राँची टायर डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में राजधानी की सभी टायर दुकानों को बंद कर दिया गया।बता दें बीते सोमवार को टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी।इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उनकी मौत हो गई।

टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की रिम्स में इलाज के दौरान मौत - Azad Sipahi

- Advertisement -

गोपाल की मौत से आक्रोशित टायर डीलर एसोसिएशन के संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानों को स्वतः बंद रहीं।राँची टायर डीलर एसोसिएशन के सेक्रेटरी पंकज जैन ने बताया कि हमारे साथी गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके विरोध स्वरूप हमने अपनी सारी दुकानें बंद रखी हैं।इसके साथ ही प्रशासन से यह मांग की गई है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।राँची के कोतवाली थाना के ठीक सामने वंश इंटरप्राइजेज नाम की टायर की दुकान मारे गए कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की थी।गोपाल के हथियारों का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।यही वजह है कि कारोबारी इस मामले को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।पुलिस गोपाल श्रीवास्तव को गोली मारकर हत्या करने के मामले में जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नही लग पायी है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी के कारण ही हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। पुलिस को अपने जांच में यह पता चला है कि गोपाल का एक युवक के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।पुलिस को आशंका है कि उसी युवक ने गोपाल पर गोली चलायी है। मामले में सुखदेवनगर थाना में गोपाल की पत्नी के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309